Gold Price Today : अब तक सोने का भाव कभी इतना नहीं हुआ ! | Sanmarg

Gold Price Today : अब तक सोने का भाव कभी इतना नहीं हुआ !

नई दिल्ली : सोना आज यानी 1 अप्रैल को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेेए) की वेबसाइट के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,712 रुपये महंगा होकर 68,964 रुपये का हो गया है। इस साल अब तक सिर्फ 3 महीने में ही सोने के दाम 5662 रुपये बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,302 रुपये पर था। चांदी में भी आज तेजी देखने को मिली है। ये 1,273 रुपये महंगी होकर 75,400 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 74,127 रुपये पर थी। चांदी ने बीते साल, यानी 2023 में 4 दिसंबर को 77,073 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

ये है सोने में तेजी के 4 कारण
– 2024 में दुनियाभर में मंदी की आशंका
– शादी के सीजन से सोने की डिमांड बढ़ी
– डॉलर इंडेक्स में कमजोरी आई है
– दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे

मार्च में 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ था सोना
बीते महीने यानी मार्च में सोने की कीमत में शानदार तेजी देखने को मिली थी। 1 मार्च को सोना 62,592 रुपए प्रति ग्राम पर था जो 31 मार्च को 67,252 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। यानी मार्च में इसकी कीमत में 4,660 रुपए की तेजी आई। वहीं चांदी भी 69,977 रुपए से बढ़कर 74,127 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

72 हजार तक जा सकता है सोना
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने में तेजी देखने को मिल सकती है। इसके चलते इस साल के आखिर तक सोना 72 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 75 हजार प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

 

Visited 96 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर