Dharavi Redevelopment Project : अदाणी समूह को मिली धारावी के पुनर्विकास की जिम्मेदारी | Sanmarg

Dharavi Redevelopment Project : अदाणी समूह को मिली धारावी के पुनर्विकास की जिम्मेदारी

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने धारावी पुनर्विकास परियोजना औपचारिक रूप से अदाणी समूह की कंपनी को सौंप दी है। इस परियोजना के तहत 20,000 करोड़ रुपये में मध्य मुंबई में स्थित 259 हेक्टेयर में फैली धारावी झुग्गी बस्ती का पुनर्निर्माण किया जाना है। योजना की प्रतिस्पर्धी बोली पिछले साल नवंबर में अदाणी प्रॉपर्टीज ने जीती थी। इसमें डीएलएफ और नमन डेवलपर्स ने हिस्सा लिया था। राज्य मंत्रिमंडल ने 22 दिसंबर, 2022 को बोली प्रक्रिया के परिणाम को मंजूरी दी थी।
उच्च राजस्व जुटाने में मदद मिलेगी
धारावी पुनर्विकास परियोजना पूरी होने के बाद कंपनी को मध्य मुंबई में लाखों वर्ग फुट आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों को बेचकर उच्च राजस्व जुटाने में मदद मिलेगी। महाराष्ट्र सरकार के आवास विकास विभाग ने गुरुवार को जारी एक आदेश के जरिए अदाणी समूह को अधिकार प्रदान कर दिए। इस परियोजना के तहत सात साल की समयसीमा में 2.5 वर्ग किमी से अधिक क्षेत्र में रहने वाले 6.5 लाख झुग्गीवासियों का पुनर्वास किया जाना है। कंपनी धारावी के पुनर्वास, नवीनीकरण, सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के घटकों का विकास करेगी। इसके लिए सरकार ने विजेता बोलीदाता से न्यूनतम 20,000 करोड़ रुपये की समेकित संपत्ति की मांग की थी।
चरणों में शुरू होगा धरावी का पुनर्विकास
अदाणी कंपनी को परियोजना को पूरा करने के लिए एक विशेष आशय साधन (एसपीवी) बनानी होगी। साथ ही सरकार द्वारा निवेश की क्रमबद्ध समयरेखा भी निर्धारित की गई है। कंपनी को इमारतों के निर्माण के दौरान सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के सभी घटकों का ध्यान रखना होगा। धरावी झुग्गी बस्ती का पुनर्विकास चरणों में शुरू होगा। अदाणी समूह को पहले यहां रहने वाले लोगों को अस्थाई शिविरों में स्थानांतरित करना होगा। इसके बाद इस इमारतों के निर्माण का कार्य शुरू होगा।
आपको बता दें, अदाणी समूह को पहले से ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दो विकास परियोजनाओं का काम मिला है। जिसमें एक उपनगरीय घाटकोपर में और दूसरा मध्य मुंबई के भायखला में है।

 

Visited 141 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर