Budget 2024 : क्या सस्ता-क्या महंगा ! | Sanmarg

Budget 2024 : क्या सस्ता-क्या महंगा !

नई दिल्ली :  मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले आम बजट को पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कुछ बड़ी घोषणाएं की हैं। यह उनका सातवां बजट था। इस बजट के तहत वित्त मंत्री ने अलग-अलग सेक्टर्स में कई बड़े ऐलान किए हैं लेकिन खास बात यह है कि आम आदमी को कई मोर्चों पर राहत भी दी है। ऐसे में आम आदमी की मन में सवाल यह है कि आखिर वित्त मंत्री ने जो बजट पेश किया है उसमें सस्ता क्या हुआ है और कौन-कौन सी चीजों के दाम बढ़ गए हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है कि कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी। मोबाइल और मोबइल चार्जर समेत अन्य उपकरणों पर BCD 15% घटाई गई है। इसके अलावा सरकार ने सोना और चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम करके अब 6% कर दिया है। ऐसे में सोना-चांदी की कीमतें कम हो जाएंगी। वहीं लेदर और फुटवियर पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई।

क्या सस्ता और क्या महंगा?

वित्त मंत्री के ऐलान के मुताबिक टेलिकॉम उपकरण महंगे हो गए हैं, इनपर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 15% कर दिया गया है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर नए बजट में क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ है-

बजट में सस्ता हो गया ये सामान

सोना-चांदी सस्ता

इंपोर्टेड ज्वैलरी

प्लेटिनम पर कस्टम ड्यूटी घटी

कैंसर की दवाएं

मोबाइल-चार्जर

मछली का भोजन

चमड़े से बनी वस्तुएं

रसायन पेट्रोकेमिकल

पीवीसी फ्लेक्स बैनर

सोलर पैनल

बजट में महंगी हो गई ये चीजें

प्लास्टिक सामान पर आयात शुल्क बढ़ा

पेट्रोकेमिकल – अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी बढ़ी

पीवीसी – इंपोर्ट घटाने के लिए 10 से 25 फीसदी का इजाफा

हवाई सफर महंगा

सिगरेट महंगी

प्लास्टिक सामान पर आयात शुल्क बढ़ा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट में रोजगार, कौशल विकास, कृषि और विनिर्माण पर फोकस करते हुए 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लिए रोडमैप है।

 

Visited 247 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर