‘चुनाव में अपने काम का प्रचार क्यों नहीं करती’, सवाल सुनते ही भड़कीं सांसद

बीरभूम: बीरभूम की निवर्तमान सांसद सह TMC की उम्मीदवार शताब्दी रॉय चुनाव प्रचार के दौरान अपना आपा खो बैठीं। बुधवार को तृणमूल प्रत्याशी दुबराजपुर के बालीजुरी स्थित खगेश्वर शिव मंदिर में पूजा करने गयी थीं। वहां पूजा करने के बाद स्थानीय एक निवासी का सवाल सुनकर शताब्दी रॉय अपना आपा खो बैठी और सबके सामने उसे इडियट कहकर उसकी बेइज्जती तक कर दी ! उन्होंने उसे कहा कि आप इडियट की तरह बात कर रहे हो। आरोप है कि उसे डांटकर वहां से जाने को भी कहा। हालांकि पार्टी के एक समर्थक को स्थिति संभालने के लिए शताब्दी रॉय को हाथ जोड़ते देखा गया। इसके बाद शताब्दी रॉय मंदिर परिसर से बाहर चली गयीं।

ये भी पढ़ें: फेमस Youtuber मनीष कश्यप आज BJP में होंगे शामिल

शताब्दी ने क्यों खोया आपा ?

आखिर उस व्यक्ति ने ऐसा क्या पूछ लिया जिसे सुनकर निवर्तमान सांसद अचानक आपा क्यों खो बैठीं ? इस घटना के बाद सवाल पूछने वाले सुनील मंडल ने बताया कि वह जानना चाहता था कि उन्होंने जो काम किया है, उसका प्रचार क्यों नहीं हो रहा है ? मैं तो यही पूछ रहा था। मुझे मुख्य बात ही बोलने नहीं दिया गया। उन्होंने (सांसद) ने जो लोगों को दिया है, वही जवाब उन्हें मिला। खगेश्वर शिव मंदिर परिसर में अपना आपा खोने को लेकर शताब्दी रॉय से पूछे जाने पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि उस व्यक्ति ने उन्हें बताया कि टैंक के लिए भुगतान किया गया पैसा वापस ले लिया गया। ऐसा तो होता नहीं है। यह राशि बैंक-टू-बैंक ट्रांसफर होती है। यह नकद नहीं है तो उन्होंने उसे कहा कि वह गलत बात क्यों कह रहे हैं। हालांकि, शताब्दी ने कहा कि बाद में वह व्यक्ति उनके पास आया। उन्होंने यह भी कहा कि वह उस शख्स से बाद में बात करेंगी। उस दिन की घटना को लेकर कुणाल घोष ने कहा, शताब्दी रॉय ने अपना आपा नहीं खोया। वे भी इंसान है। तत्काल प्रतिक्रिया हो सकती है लेकिन वे बहुत नेकदिल इंसान हैं।

 

ये भी देखें

शेयर करें

Leave a Reply

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लवली BJP में शामिल

नई दिल्ली : दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने आप से गठबंधन को लेकर 6 आगे पढ़ें »

ऊपर