West Bengal Weather: भीषण गर्मी के बीच उत्तर बंगाल के 5 जिलों में बारिश की आशंका | Sanmarg

West Bengal Weather: भीषण गर्मी के बीच उत्तर बंगाल के 5 जिलों में बारिश की आशंका

कोलकाता: बंगाल बीते कई दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में बंगाल में बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। बल्कि सप्ताह के अंत में गर्मी और भी भयावह रूप लेने वाली है। अलीपुर मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से रविवार तक दक्षिण बंगाल में गर्मी और भयावह रूप लेगी। वहीं, कोलकाता में भी लू का खतरा है। फिलहाल लोगों को इस गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

दक्षिण बंगाल में 2-3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण बंगाल में गर्मी धीरे-धीरे और बढ़ेगी। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिना महत्वपूर्ण काम के लोगों को धूप में घरों से बाहर नहीं निकलने के लिये कहा गया है। कल यानी शुक्रवार से आठ जिलों पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुरा, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बीरभूम में भीषण गर्मी जारी रहेगी। इसके साथ ही लू चलने की भी संभावना है। बाकि सात जिलों में भी लू की स्थिति रहेगी। मौसम कार्यालय का अनुमान है कि यह स्थिति रविवार तक जारी रहेगी। शुष्क पछुआ हवाएं पश्चिमी जिलों में गर्मी बढ़ाएंगी। अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। दक्षिण बंगाल में बारिश की संभावना नहीं है।

उत्तर बंगाल के इन 5 जिलों में बारिश की आशंका

वहीं, अगले 3 दिनों में उत्तर बंगाल के जिलों में भी तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मालदा में लू जैसे हालात बने हैं। लेकिन आज और कल उत्तर बंगाल के 5 जिलों में बारिश का अनुमान है। दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूच बिहार, जलपाईगुड़ी इन पांच जिलों में हल्की बारिश और 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

Visited 206 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर