‘हम सुरक्षित नहीं, अभिषेक और मुझे निशाना बना रही BJP’, CM ममता का हमला | Sanmarg

‘हम सुरक्षित नहीं, अभिषेक और मुझे निशाना बना रही BJP’, CM ममता का हमला

बालुरघाट: लोकसभा चुनाव को लेकर बंगाल में सियासी पारा हाई है। आज बालुरघाट में सीएम ममता ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी उन्हें और उनके भतीजे एवं TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि वे दोनों सुरक्षित नहीं हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक दिन पहले कहा था कि सोमवार को एक बड़ा धमाका होगा, जो तृणमूल और उसके शीर्ष नेतृत्व को हिला कर रख देगा, जिसके बाद ममता बनर्जी ने यह आरोप लगाया है।

“साजिश से भी नहीं डरते”

कुमारगंज में पार्टी उम्मीदवार और राज्य में मंत्री बिप्लब मित्रा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, ”भाजपा मुझे और अभिषेक को निशाना बना रही है। हम सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन हम केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी की साजिश से भी नहीं डरते हैं। हम हर किसी से तृणमूल नेताओं और पश्चिम बंगाल के लोगों के खिलाफ साजिश के प्रति सावधान रहने का आग्रह करते हैं।”

ये भी पढ़ें: मुर्शिदाबाद में राजनाथ सिंह की चुनावी रैली, TMC पर किया हमला

शुभेंदु अधिकारी पर पलटवार

तृणमूल प्रमुख ने शुभेंदु अधिकारी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”एक गद्दार है, जिसने अपने परिवार और अवैध संपत्ति को बचाने के लिए भाजपा से हाथ मिला लिया। मैं उन्हें बता दूं कि चॉकलेट बम धमाका करने की उनकी धमकी को तवज्जो नहीं देते हैं।” उन्होंने कहा, ”हम पटाखे फोड़कर उनका मुकाबला करेंगे। हम पीएम केयर फंड में विसंगतियों और प्रत्येक व्यक्ति के बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने के ‘जुमले’ को उजागर कर रहे हैं। वे केवल झूठ फैलाते हैं।”

धर्म आधारित वोट बैंक की राजनीति

ममता ने भाजपा पर धर्म आधारित वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया और सवाल किया, ‘‘दूरदर्शन का ‘लोगो’ अचानक भगवा क्यों हो गया? सेना के जवानों के आधिकारिक आवास को भगवा रंग से क्यों रंगा गया? काशी (विश्वनाथ मंदिर) में पुलिस की वर्दी भगवा रंग की क्यों कर दी गई?’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम फैसले (दूरदर्शन के ‘लोगो’ का रंग बदलने) का कड़ा विरोध करते हैं। यह भाजपा के निरंकुश शासन का एक और उदाहरण है। यदि वह सत्ता में बनी रहती है, तो भविष्य में कभी चुनाव नहीं होंगे। एक व्यक्ति, एक पार्टी का शासन होगा और विभिन्न समुदायों के धार्मिक अधिकार खतरे में पड़ जाएंगे।’’

Visited 29 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर