बशीरहाट के दो श्रमिकों की ओडिशा में दुर्घटना में हुई मौत | Sanmarg

बशीरहाट के दो श्रमिकों की ओडिशा में दुर्घटना में हुई मौत

Fallback Image

बशीरहाट के 9 लोगों की 2 महीनों में गई है जान
बशीरहाट : बशीरहाट थाना अंतर्गत संग्रामपुर श्रीबाटी इलाके में शुक्रवार को मातम छा गया। इलाके के 2 श्रमिकों की जहां दुर्घटना में मौत हो गई वहीं चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये सभी ओडिशा में एक पोल्ट्री फॉर्म में काम करने जा रहे थे। बताया गया है कि ये सभी श्रमिक मेटाडोर में सवार होकर ओडिशा की ओर जा रहे थे कि तभी बालेश्वर इलाके में पीछे से आ रहे डंपर ने इनकी गाड़ी को धक्का मार दिया जिससे दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार को ओडिशा पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। उनकी व्यवस्था गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के नाम सहीपुर गाजी और अशरफ सरदार बताये जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इसे लेकर बशीरहाट निवासी लगभग 9 लोगों की मौत 2 महीनों में हो गई है, जिसको लेकर इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन की ओर से मृतकों के शवों को उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

Visited 53 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर