बंगाल की वो 8 सीटें जहां वोट का अंतर रहा सबसे कम | Sanmarg

बंगाल की वो 8 सीटें जहां वोट का अंतर रहा सबसे कम

कोलकाता: लोकसभा चुनाव में बंगाल में TMC को 29 सीटें मिली है और BJP को 12 सीटें, दोनों पार्टियों की जीत में बड़ा अंतर है। 42 सीटों में से 8 सीटें ऐसी हैं जहां पर जीत का अंतर 50,000 से भी कम है। यही नहीं एक स्थान पर तो 5567 वोटों के अंतर से करीबी मुकाबला देखने को मिला। बंगाल में एक लोकसभा क्षेत्र में औसत मतदाता संख्या 16 -17 लाख है। बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 8 सीटों पर मामूली अंतर से फैसला हुआ। इस बारे में राजनीतिक विशेषज्ञ बताते हैं कि इन आठ सीटों पर अगर फैसला इधर या उधर गया होता तो परिणाम दोनों पार्टियों के लिए चिंता का विषय बन जाता। कुछ स्थानों पर प्रत्याशियों ने शुरू से ही बढ़त बना कर रखी थी तो कुछ स्थानों पर हार वाले मार्जिन के साथ फिर से जीत की ओर प्रत्याशियों को बढ़ते देखा गया। इस चुनाव में इन सीटों को काफी अहम माना गया है क्योंकि यहां एक- दूसरे के साथ बराबर की टक्कर देखी गयी।

आरामबाग में 6399 वोट से हारे BJP प्रत्याशी

अगला सबसे करीबी अंतर 6,399 वोटों का था, जिसने आरामबाग सीट का फैसला किया। यहां, TMC की मिताली बाग ने दिन भर चले कांटे के मुकाबले में BJP के अरूप कांति दीगर को हराया। बालुरघाट सीट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने जोरदार जीत दर्ज की। TMC के बिप्लब मित्रा आखिरकार 10,386 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए। अगला सबसे करीबी मुकाबला भी भाजपा के पक्ष में रहा। ज्योतिर्मय सिंह महतो ने पार्टी के लिए पुरुलिया सीट जीती, उन्होंने टीएमसी के निकटतम प्रतिद्वंद्वी शांतिराम महतो को 17,079 वोटों से हराया। तृणमूल ने अगली तीन करीबी अंतर वाली सीटें जीतीं। उम्मीदवार जून मा​लिया ने मिदनापुर सीट जीती, उन्होंने भाजपा की अग्निमित्रा पॉल को 27,191 वोटों से हराया।

ये भी पढ़ें: Rain Forecast in Bengal: बंगाल के कई जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, कब गर्मी से मिलेगी राहत ?

निसिथ प्रमाणिक 39,250 वोट से हारे

TMC के अरूप चक्रवर्ती ने बांकुड़ा सीट पर भाजपा के केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार को 32,778 वोटों से हराया। तृणमूल के जगदीश चंद्र बर्मा बासुनिया ने भी एक अन्य केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक को कूचबिहार सीट पर 39,250 मतों के अंतर से हराया। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी के भाई भाजपा के सौमेंदु अधिकारी 47,764 मतों के अंतर से प्रतिष्ठित कांथी सीट को बरकरार रखने में सफल रहे। उनकी जीत का मार्जिन अधिकारी के गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में परिवार की अपेक्षा से बहुत कम है। टीएमसी के उत्तम बारिक ने मंगलवार देर शाम तक भाजपा को असमंजस में रखा, जब आखिरकार परिणाम सौमेंदु के पक्ष में घोषित किया गया। इस तरह से इन 8 सीटों ने दोनों ओर के नेताओं की दिल की धड़कन पूरे दिन बढ़ाए रखीं।

सौमित्र सबसे कम अंतर से जीते

पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से बिष्णुपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के सौमित्र खां और उनकी पूर्व पत्नी एवं टीएमसी की उम्मीदवार सुजाता मंडल के बीच हुए चुनावी मुकाबले में हार-जीत का अंतर सबसे कम रहा। सौमित्र खां ने बिष्णुपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पर केवल 5,567 मतों के अंतर से जीत हासिल की। खान ने 2014 में टीएमसी उम्मीदवार के रूप में बिष्णुपुर से जीत हासिल की थी।

 

रिपोर्ट- नेहा सिंह

 

Visited 332 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर