राज्य में कई जगहों पर चल रहा है अवैध पटाखा कारखाने की आड़ में कुछ और ? | Sanmarg

राज्य में कई जगहों पर चल रहा है अवैध पटाखा कारखाने की आड़ में कुछ और ?

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : एगरा में हुए पटाखा कारखाने में विस्फोट की वारदात ने कई सवाल खड़ा कर दिया है। इस घटना से राजनीति भी गरमा गयी है। आराेप लग रहे हैं कि पटाखा कारखाना की आड़ में यहां बम तैयार होता था। इस संदेश पर भाजपा ने एनआईए जांच की मांग की है। सीएम ने एनआईए जांच पर आपत्ति नहीं जतायी है। वहीं सीआईडी जांच शुरू हो गयी है। वहीं यह भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या राज्य में अभी भी कई जगहों पर अवैध पटाखा कारखाना की आड़ में कुछ और चल रहा है। बहरहाल यह जांच का विषय है। जो बड़ा प्रश्न उठ रहा है कि क्या वहां केवल पटाखा तैयार होता था या फिर कुछ और? बहरहाल, फाॅरेंसिक टीम, सीआईडी टीम जांच में जुट गयी है। वहीं पंचायत चुनाव से पहले इस विस्फोट की घटना ने चिंता बढ़ा दी है।
कब-कब मिले थे अवैध कारखाने व हथियार
पिछले मार्च में दक्षिण 24 परगना के कैनिंग के हाटपुकुरिया इलाके में अवैध हथियारों की फैक्ट्री मिली थी। हथियारों की फैक्ट्री चलाने के आरोप में बालूईझाका गांव के एक निवासी को भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की नाक के नीचे लंबे समय से यह कारखाना चल रहा था। इससे पहले इसी जिले के कुलतली में एक अवैध हथियार फैक्ट्री के निशान मिले थे। बारुईपुर थाने की पुलिस ने फैक्ट्री मालिक मोहिउद्दीन सरदार को सुंदरबन नदी के किनारे कच्चे घर से कई हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। इसी तरह से मालदह के वैष्णवनगर गांव में लीचू बगीचे में अवैध फैक्ट्री मिली थी। इसी जिले के कालियाच के करणीचंदपुर पटौतौली गांव में जमीन के नीचे से हथियार बनाने के उपकरण भी मिले थे।
पुलिस चलाती है छापेमारी अभियान
पुलिस कोलकाता के पास हावड़ा जिले सहित विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान चलाती है। कई जगहों से हथियार भी बरामद होता है और गिरफ्तारियां भी हाेती हैं। कुछ ही दिनों में मालदह से लेकर दक्षिण 24 परगना, नदिया, हावड़ा, बर्दवान तक पुलिस की कार्रवाई में बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए। बीरभूम के बोगतुई में हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री ने आदेश दिया था कि राज्य में सभी अवैध हथियारों और बमों की तत्काल तलाशी ली जाए और उन्हें जब्त किया जाए। इसके बावजूद एगरा जैसी घटना ने कई सवाल खड़े किये हैं।
एक पूर्व पुलिस अधिकारी का कहना है कि मुंगेर कभी अवैध हथियारों के लिए जाना जाता था। अब मुंगेर जैसी स्थिति बंगाल में भी पैदा होती जा रही है। खासकर पंचायत चुनाव से पहले हथियारों की बरामदगी की यह घटना काफी चिंताजनक है।

Visited 236 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर