भाजपा के सत्ता से बाहर होते ही सलाखों के पीछे होंगे शुभेंदु : अभिषेक | Sanmarg

भाजपा के सत्ता से बाहर होते ही सलाखों के पीछे होंगे शुभेंदु : अभिषेक

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दावा किया है कि जिस दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता से बेदखल हो जायेगी, उसके एक महीने के भीतर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा। पंचायत चुनाव के मद्देनजर 25 अप्रैल से तृणमूल नाबो ज्वार के हिस्से के रूप में उत्तर बंगाल के कूचबिहार से दक्षिण 24 परगना में काकद्वीप तक दो महीने की ‘जोनो संजोग यात्रा’ पर निकले बनर्जी ने गुरुवार को कहा, ‘‘जिस दिन भाजपा सत्ता से बेदखल होगी, उसके एक महीने के भीतर शुभेंदु को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।’’ डायमंड हार्बर के सांसद ने कहा, ‘‘भाजपा के साथ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) फिलहाल उनके अपराधों को नजरअंदाज करती है, लेकिन जल्द ही भारत का संवैधानिक ढांचा कायम होगा और उनके पास कोई विकल्प नहीं होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस मिट्टी के एक बेटे ने प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई से अपनी चमड़ी बचाने के मकसद से अपनी और अपने परिवार की ईमानदारी भाजपा के लिए कुर्बान कर दी। बनर्जी ने कहा कि अधिकारी परिवार ने मेदिनीपुर की प्रतिष्ठा को कलंकित किया है। ‘लोगों की पंचायत’ बनाने की पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पीआरआई उम्मीदवारों के सही समूह की पहचान राजनीतिक दल नहीं बल्कि लोग करेंगे। हम शासन को मजबूत करेंगे और लोगों को सशक्त बनाएंगे।’’

 

 

 

Visited 99 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर