CM ममता के खिलाफ सड़क पर उतरे साधु… | Sanmarg

CM ममता के खिलाफ सड़क पर उतरे साधु… 

कोलकाता : रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ के कुछ साधुओं के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कथित टिप्पणी के विरोध में संन्यासियों ने शुक्रवार को कोलकाता में रैली निकाली। ‘संत स्वाभिमान यात्रा’ नाम से विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने राज्य में संतों की शीर्ष संस्था बंगीय संन्यासी समाज के सदस्यों के साथ मिलकर उत्तरी कोलकाता के बागबाजार से स्वामी विवेकानंद के पैतृक निवास ‘शिमला स्ट्रीट’ तक रैली निकाली। हाल में एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टीएमसी प्रमुख पर वोट बैंक की राजनीति के लिए भिक्षुओं को धमकाने का आरोप लगाया था। मोदी की यह टिप्पणी उपद्रवियों द्वारा जलपाईगुड़ी में रामकृष्ण मिशन (आरकेएम) परिसर में तोड़फोड़ करने और बंदूक की नोक पर संन्यासियों और अन्य कर्मचारियों को धमकी देने के एक दिन बाद आई थी। बनर्जी ने अपने रुख का बचाव करते हुए कहा था कि उन्होंने केवल उन मठ के कुछ विशेष लोगों की आलोचना की है, संस्थानों की नहीं।

 

‘हम अपमानजनक ‌टिप्पणी के खिलाफ हैं’

एक प्रदर्शनकारी संन्यास ने कहा ‘हम अपने खिलाफ माननीय मुख्यमंत्री की टिप्पणियों की निंदा करते हैं। हम अपमानजनक टिप्पणियों से दुखी हैं और अपमानित महसूस कर रहे हैं। वह राज धर्म का पालन नहीं कर रही हैं।’ वीएचपी के वरिष्ठ नेता सौरिश मुखर्जी ने कहा ‘वोट बैंक की राजनीति के कारण मुख्यमंत्री रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के खिलाफ ऐसी टिप्पणी कर रही हैं।’

 

Visited 112 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर