कोलकाता की सड़कों पर लोग गर्मी से बेहाल, ढूंढते फिरे छांव | Sanmarg

कोलकाता की सड़कों पर लोग गर्मी से बेहाल, ढूंढते फिरे छांव

कोलकाता : एक बार फिर से गर्मी का सितम दिन पर दिन बढ़ रहा है। इस बढ़ती गर्मी से बचने के लिए सड़कों पर निकले लोग कुछ पल के सुकून के लिए छांव भी ढूंढते दिखे। गर्मी के कारण मंगलवार को तेज धूप के साथ ही देर शाम तक उसम से लोग पसीने से तरबतर से रहे। पंखें-कूलर चलने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिली। वहीं वातावरण में उमस भी अपेक्षाकृत अधिक महसूस हुई। कुछ दिन से जारी उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। गरम हवाओं के साथ उमस ने आग में घी डालने का काम किया। इस बीच मौसम विभाग के अनुसार तापमान 40 डिग्री तक जाने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सप्ताह में धीरे-धीरे गर्मी भी बढ़ेगी।

प्रभावित रहे सड़क पर निकलने वाले कामकाजी लोग

महानगर समेत समूचे जिले में मंगलवार का दिन गर्म रहा। झुलसा देने वाली गर्मी से पूरे दिन लोग प्रभावित रहे खासकर कामकाजी लोग जिन्हें सड़क पर निकलना पड़ा। इस लू भरी गर्मी से बचने के लिए लोग सड़कों पर छाता लिये तो कोई कोई मुंह बांधे दिखा। यह सब जतन करने बाद भी गर्मी ने लोगों खुब परेशान किया। गर्मी का सबसे ज्यादा असर तो बच्चों पर दिखाई दिया। कुछ बाइक सवार दंपती अपने बच्चों को पूरी तरह ढंककर ले जाते दिखाई दिए तो पैदल चलने वालों के कंठ ही सूख गए।

Visited 236 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर