बजबज-बाउड़िया फेरी सेवा परिचालन बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी | Sanmarg

बजबज-बाउड़िया फेरी सेवा परिचालन बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

दक्षिण 24 परगना : बजबज-बाउड़िया फेरी सेवा परिचालन अनिश्चितकाल के लिए अचानक बंद कर दिये जाने से यात्रियों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले हुगली नदी में अचानक पानी की तेज बहाव के कारण बाउड़िया जेटी घाट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दूसरी ओर बजबज जेटी घाट में एक लंच पलट गया। इस फेरी सेवा के बंद होने से अधिकत्तर यात्रियों का काफी परेशानी हो रही है। बाउड़िया से हजारों की संख्या में छात्र और लोग काम के सिलसिले में रोजाना बजबज आते हैं। वही दूसरी ओर बजबज से काफी संख्या में श्रमिक व लोग बाउड़िया में काम के लिए जाते हैं। कई दिनों से बंद होने से यात्री फेरी सेवा के पास आकर वापस लौट जा रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए फेरी सेवा घाट पर एक नोटिस लगाई गई है। नोटिस में अनिश्चित काल तक के लिए बंद होने की जानकारी दी गई है। हालांकि बजबज झाउतल्ला घाट से यात्री इंजन चालित नावों से लोग जान हथेली में लेकर यातायात कर रहे हैं। नित्ययात्रियों ने अविलंब फेरीघाट की मरम्मत कर जल्द चालू करने की मांग की है। जेटी घाट की मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है।

बजबज पालिका के चेयरमैन ने यह कहा
बजबज पालिका के चेयरमैन गौतम दासगुप्ता ने कहा कि गत 12 मार्च से फेरी सेवा बंद कर दी गई है। समस्या को लेकर स्थानीय सांसद अभिषेक बनर्जी और परिवहन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना पाकर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिए हैं। फिलहाल अस्थाई तौर पर जेटी घाट का निर्माण करने के बाद बहुत जल्द चालू करने की व्यवस्था की जा रही है।

Visited 54 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर