इस दिन लैंडफॉल करेगा Mocha, होगी बारिश | Sanmarg

इस दिन लैंडफॉल करेगा Mocha, होगी बारिश

Fallback Image

दक्षिण बंगाल के जिलों में ताप लहर की संभावना
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि अगले 3 दिनाें तक लोगों को हीट वेव का सामना करना पड़ेगा। वहीं आगामी 13 तारीख को चक्रवाती तूफान मोचा लैंडफॉल करने वाला है जिसके असर से दोनों 24 परगना में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि शुक्रवार तक दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में ताप लहर चलेगी। शनिवार और रविवार को उपकूल जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। बंगोपसागर में बना निम्न दबाव बुधवार की रात को गहरे निम्न दबाव में बदल गया। चक्रवाती तूफान मोचा बांग्लादेश और म्यांमार की ओर जायेगा। चक्रवात का कुछ असर बंगाल में पड़ेगा। चक्रवात के असर से उत्तर बंगोपसागर में उफान की संभावना है। वहीं मछुआरों को रविवार तक समुद्र में जाने से मनाही की गयी है। जो समुद्र में गये हैं, उन्हें गुरुवार की शाम तक वापस लौटने का निर्देश मौसम विभाग की ओर से दिया गया है। अलीपुर मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि कोलकाता में अगले 3 दिनों तक तापमान गर्म रहेगा। जलीय वाष्प कम होने से मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है। शुक्रवार तक बारिश की कोई संभावना नहीं जतायी गयी है। इधर, बुधवार की सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो स्वाभाविक की तुलना में 2 डिग्री अधिक है। गत मंगलवार की शाम कोलकाता में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो स्वाभाविक से 3 डिग्री अधिक है।

Visited 338 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर