kolkata: श्यामबाजार में PM मोदी ने किया रोडशो, भगवा साड़ी पहने महिला समर्थक भी उतरी रोड पर… | Sanmarg

kolkata: श्यामबाजार में PM मोदी ने किया रोडशो, भगवा साड़ी पहने महिला समर्थक भी उतरी रोड पर…

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण से पहले मंगलवार को यहां कोलकाता के श्यामबाजार फाइव प्वाइंट क्रॉसिंग से एक रोडशो किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार तापस रॉय के समर्थन में रोडशो शिमला स्ट्रीट पर समाप्त होना है, जहां स्वामी विवेकानंद का पैतृक निवास स्थित है। कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री बागबाजार स्थित मां सारदा के आवास गए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने श्यामबाजार फाइव प्वाइंट क्रॉसिंग पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी के साथ सुकांत मजूमदार और शुभेंदु अधिकारी सहित पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रमुख नेता भी थे।


‘फिर एक बार मोदी सरकार’ के नारों से गुंजा श्यामबाजार

रोडशो शाम करीब 7:10 बजे शुरू हुआ और इसके तहत करीब दो किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। मोदी भगवा रंग और फूलों से सजे वाहन के ऊपर खड़े थे। उक्त वाहन पर प्रधानमंत्री की तस्वीरों के साथ ही भाजपा के चुनाव चिज़्न कमल की तस्वीरें भी लगायी गई थीं। जैसे ही काफिला सड़कों से गुजरा, मोदी ने सड़क के दोनों ओर जमा भीड़ की ओर हाथ हिलाया। भगवा साड़ी पहने महिला समर्थक भी रोडशो में शामिल हुईं। प्रधानमंत्री का वाहन के गुजरने के दौरान, पूरा वातावरण ‘जय श्रीराम’ और ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ के नारों से गूंज रहा था। वहीं, कई लोग अपने मोबाइल फोन से तस्वीरें ले रहे थे।
Visited 172 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर