जानें क्या है उत्तर दिनाजपुर में हुआ कांड ? | Sanmarg

जानें क्या है उत्तर दिनाजपुर में हुआ कांड ?

उत्तर दिनाजपुर : पश्चिम बंगाल में एक नाबालिग दलित लड़की की मौत के मामले में भाजपा ने पुलिस और राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में लड़की का शव एक तालाब में मिला था। लड़की एक रात पहले से लापता थी। पीड़ित परिवार का कहना है कि लड़की का रेप कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं कई लोग इसे गैंगरेप का मामला बता रहे हैं, जबकि पुलिस की ओर से अभी रेप या गैंगरेप की पुष्टि नहीं की गई है। भाजपा का आरोप है कि पुलिस इस मामले पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है। भाजपा के कई नेताओं ने एक वीडियो शेयर करते हुए पुलिस पर मृतका के शव का अपमान करने का भी आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला ?

एक रिपोर्ट के मुताबिक लड़की 20 अप्रैल की शाम ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वो घर वापस नहीं आई। परिवार और स्थानीय लोगों ने पूरी रात लड़की की तलाश की। 21 अप्रैल की सुबह लड़की का शव एक तालाब में तैरता मिला। इसके बाद अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए लोग धरना देने लगे। खबर है कि इस घटना को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। उत्तर दिनाजपुर के एसपी सना अख्तर ने बताया कि प्रदर्शनकारियों से शव लेकर जल्द से जल्द पोस्टमॉर्टम कराना था, इसलिए पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। उन्होंने बताया कि डेडबॉडी लेने के दौरान पुलिस को असुविधा का सामना करना पड़ा था।

रिपोर्ट के मुताबिक एसपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया,

कालियागंज पुलिस को एक लड़की के लापता होने की सूचना मिली थी, जबकि घरवालों ने कोई मिसिंग कंप्लेन दर्ज नहीं करवाई थी। पुलिस ने रेलवे और बस स्टैंड पर छानबीन शुरू की। बाद में हमें सूचना मिली कि एक लड़की की डेडबॉडी कालियागंज में पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की के घरवालों के मौखिक आरोप के आधार पर एक लड़के को हिरासत में लिया गया। लड़के के पिता के खिलाफ भी आरोप था, उसे भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की अच्छी तरह छानबीन के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन कर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

भाजपा क्या आरोप लगा रही?

भाजपा के नेशनल आईटी डिपार्टमेंट के इनचार्ज अमित मालवीय ने एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया,

इस वीडियो में पश्चिम बंगाल पुलिस जिस शव को असंवेदनशीलता से खींच रही है, वह उत्तर दिनाजपुर के कलियागंज में रेप और हत्या की एक नाबालिग पीड़िता का शव है। इस तरह की जल्दबाजी अक्सर तब देखी जाती है, जब मकसद सबूतों को खत्म करना या कमजोर करना और अपराध पर पर्दा डालना होता है…।

दिनाजपुर-कलियागंज मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने राज्य महिला आयोग को चिट्ठी भेजकर 3 दिन में मामले की पूरी रिपोर्ट भेजने के लिए कहा।

 

 

Visited 184 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर