Howrah में गृहवधू को जलाकर मारने का आरोप | Sanmarg

Howrah में गृहवधू को जलाकर मारने का आरोप

Fallback Image

आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की गयी
हावड़ा : हावड़ा में गृहवधू को जलाकर मारने का आरोप है। मृतका का नाम सुष्मिता नस्कर है। पुलिस के अनुसार सुष्मिता की शादी गत 8 साल पहले नलपुर के रघुदेवबाटी इलाके के रहनेवाले गोविंद नस्कर के साथ हुई थी। उनकी एक 6 साल की बेटी है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति मायके से पैसे लाने के लिए उसे मारता-पीटता रहा। कभी-कभी उनके बीच झगड़े होते थे जिन्हें पंचायत द्वारा कई बार सुलझाया जाता था। शनिवार की सुबह सुष्मिता के घर वालों को खबर मिली कि उनकी बेटी ने खुद को जलाकर आत्महत्या कर ली है। परिवार के लोग सुबह 5:30 बजे आए और बेटी को बाथरूम में पड़ा देखा। उन्हें शक था कि उनकी बहन को पहले भी इसी तरह से मार कर जलाने की कोशिश की गयी थी। सुष्मिता के भाई का आरोप है कि उनकी बहन की मौत के लिए सास-ससुर, जेठानी और पति जिम्मेदार हैं। मृतका के घर के लोगों ने मानिकपुर जांच केंद्र में शिकायत दर्ज करायी है। सांकराइल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। परिजनों ने चारों आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। सभी को मानिकपुर जांच केंद्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना स्थल पर सांकराइल थाना प्रभारी विश्वजीत बंद्योपाध्याय, मानिकपुर जांच केंद्र ओसी व एसीपी साउथ मौजूद थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Visited 69 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर