राज्य की दूसरी वंदेभारत का किया गया पहला ‘ट्रायल रन’ | Sanmarg

राज्य की दूसरी वंदेभारत का किया गया पहला ‘ट्रायल रन’

साढ़े 6 घंटे में तय किया हावड़ा-पुरी का सफर
हावड़ा : बंगाल की दूसरी वंदेभारत एक्सप्रेस ने अपने ट्रायल रन सफर की शुरुआत की। इस ट्रेन का पहला अभ्यास दक्षिण पूर्व रेलवे ने शुक्रवार को सुबह किया। बुधवार की रात वंदेभारत की रेक ओडिशा के बालेश्वर के रास्ते संतरागाछी कारशेड पहुंची। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे हावड़ा स्टेशन के न्यू कॉम्प्लेक्स से पुरी के लिए रवाना हुई। यह दोपहर 12:35 बजे पुरी पहुंची। इसमें लगभग साढ़े 6 घंटे लगे। दोपहर 1:50 बजे फिर पुरी से रेक हावड़ा के लिए रवाना हुई जो कि रात 8:30 बजे हावड़ा पहुंची। यानी ट्रेन उसी दिन हावड़ा से शुरू हुई और पुरी जाकर हावड़ा वापस आयी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, हावड़ा-पुरी रूट पर खड़गपुर के अलावा वंदेभारत को 6 स्टेशनों पर दो-दो मिनट के लिए रोका गया था। हालांकि, हावड़ा-पुरी रूट पर नयी वंदेभारत यात्रियों के लिए कब से चलेगी, इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के सूत्रों के मुताबिक यह ट्रेन मई से शुरू हो सकती है। खड़गपुर मंडल के सीनियर डीसीएम राजेश कुमार ने कहा कि ट्रायल रन सफल रहा है, बहुत जल्द ट्रेन सेवा जोरों पर शुरू हो जाएगी। अगले रविवार यानी 30 अप्रैल को वंदेभारत का एक ट्रायल हावड़ा से ओडिशा के भद्रक तक हो सकता है। हालांकि, रेलवे सूत्रों के मुताबिक अभी मामले की पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि इस साल गत 1 जनवरी को हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर वंदेभारत की परिसेवा यहां के लोगों को मिली थी। अब राज्य में जल्द ही दूसरी वंदेभारत दौड़ेगी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक पहली ट्रेन की तरह दूसरी ट्रेन में भी वैसी ही सुविधाएं मिलेंगी।

Visited 149 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर