Kolkata के इस इमारत में लगी भीषण आग | Sanmarg

Kolkata के इस इमारत में लगी भीषण आग

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता
: कोलकाता में राजभवन के पास सराफा भवन में आज सुबह भीषण आग लग गई। सराफा भवन की सबसे ऊपरी मंजिल में आग लगी है। जानकारी के मुताबिक आग बैंक की कैंटीन से लगी थी। वहीं, इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुंरत घटनास्थल पर रवाना हुईंं। पूरा इलाका काले धुएं से भर गया था। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने कुछ ही समय बाद कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया।
मुख्यमंत्री और राज्यपाल पहुंचे घटनास्थल पर
आग लगने की खबर सुनकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस मौके पर पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंची। राज्यपाल ने बाद में मीडिया से कहा, “पुलिस ने अच्छा काम किया। राजभवन के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने मौके पर मदद की। आखिरकार करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। फिलहाल कूलिंग की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन यह काम दोपहर तक जारी रह सकता है।
क्या कहा स्थानीय लोगों ने…
स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने से पहले एक जोरदार धमाका हुआ था। लोगों का मानना ​​है कि ये सिलेंडर फटने के कारण हुआ था। उस आवाज के कुछ पल बाद ही आग फैलती नजर आई। बाद में आग बगल की कई बहुमंजिला इमारतों में फैल गई। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक लगातार चार एसी विस्फोट हुए।

 

Visited 171 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर