लिलुआ में भिखारी के वेश में पहुंचे थे चाेर, रंगेहाथ पकड़े गये | Sanmarg

लिलुआ में भिखारी के वेश में पहुंचे थे चाेर, रंगेहाथ पकड़े गये

लोगों ने पीटकर किया पुलिस के हवाले
हावड़ा : लिलुआ के जगदीशपुर पुलिस फांड़ी के चामराइल इलाके में चोर अचानक भिखारी के वेश में घुस आये। इसके बाद उन लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। हालांकि कुछ लोगों ने चालाकी दिखाते हुए उक्त चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार चामराइल के मंडलपाड़ा में शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे दो लोग एक घर में घुस आये। दरअसल एक महिला व पुरुष हाथ में बच्चा लेकर मंडलपाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने खुद को भिखारी बताया और भीख मांगने लगे। वे लोग ​भीख मांगते हुए घर में घुस गये। उस समय एक महिला घर पर ही थी मगर वह किसी काम से छत पर गयी हुई थी। आरोप है कि भिखारियों ने अचानक उसके घर की अलमारी खोली और बिस्तर उठाकर छानबीन करने लगे। इतनी देर में छत से लौटी महिला ने यह सब देखा और ​चिल्लाने लगी। चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य दौड़े और दोनों को पकड़ लिया। तत्काल जगदीशपुर पुलिस चौकी को सूचना दी गई। लोग चोर को चौकी पर ले गये। पुलिस महिला और उसके पुरुष साथी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की लिखित शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में दो बंजारों को गिरफ्तार करने की बात कही है। ये राजस्थान के मूल निवासी हैं। वे काफी समय से हावड़ा में रह रहे हैं। इस बात की जांच की जा रही है कि क्या वे चोरी करने के लिए घर में घुसे थे?

 

Visited 120 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर