Bengal Weather Update: कोलकाता में 1 दिन में बढ़ा 3 डिग्री तक तापमान, ठंड की हो रही विदाई ? | Sanmarg

Bengal Weather Update: कोलकाता में 1 दिन में बढ़ा 3 डिग्री तक तापमान, ठंड की हो रही विदाई ?

कोलकाता:  सोमवार(05 फरवरी) की रात भर में कोलकाता का तापमान 3 डिग्री तक बढ़ गया। जबकि आज यानी मंगलवार(06 फरवरी) सुबह तापमान 22 डिग्री के आसपास रहा। शहर में अब सर्द मौसम की धीरे-धीरे विदाई हो रही है। आज सुबह हल्का कोहरा देखा गया लेकिन बाद में हल्की धूप के साथ आसमान साफ हो गया। अलीपुर मौसम विभाग की माने तो शहर में अभी सर्दी जल्द खत्म नहीं होगी। 15 फरवरी तक तापमान में उतार-चढ़ाव रह सकता है। वहीं, इस सप्ताह के अंत तक तापमान फिर गिर सकता है लेकिन सर्दी वापस आने की संभावना बहुत कम है। हालांकि, मौसम कार्यालय के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मंगलवार को राज्य के तटीय जिलों में बारिश की संभावना है। पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिलों में बादल छाए रहेंगे, बारिश का अनुमान है। इन जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। इसके अलावा, दक्षिण बंगाल में शुष्क मौसम रहेगा। अगले दो दिनों तक सुबह में हल्का कोहरा रहेगा।

कोहरे की चेतावनी

उत्तर और दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में सुबह घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ ​​हो जाएगा। दक्षिण बंगाल में फिलहाल तीन दिनों तक तापमान ऐसा ही रहेगा। वहीं, सप्ताह के अंत तक इसमें थोड़ी कमी आ सकती है।

Visited 313 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर