Bengal Weather Update : गर्मी में दहक रहा बंगाल, 14 जिलों में पारा 40 के पार | Sanmarg

Bengal Weather Update : गर्मी में दहक रहा बंगाल, 14 जिलों में पारा 40 के पार

कल से कोलकाता में भी हीट वेवकल यानी शुक्रवार से कोलकाता में भी हीट वेव चलने की आशंका मौसम विभाग ने जतायी है। आज कोलकाता का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है जबकि कल अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। कल से लगातार 3 दिनों तक कोलकाता में हीट वेव चल सकती है। वहीं 23 तारीख तक कोलकाता का अधिकतम तापमान 41 डिग्री पर ही बने रहने की आशंका है।

कोलकाता : पूरा पश्चिम बंगाल फिलहाल गर्मी में दहक रहा है। दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को भी राज्य का अधिकतम तापमान स्वाभाविक से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक था। गर्मी के साथ ही उमस भी बढ़ जाने के कारण लोगों के लिये मौसम असहनीय हो गया है। बुधवार को अलीपुर मौसम विभाग की ओर से विभिन्न जिलों का मौसम प्रकाशित किया गया जिसमें जिलों का अधिकतम तापमान बताया गया है। 14 जिलों का पारा 40 डिग्री पार कर चुका है। मंगलवार की तरह बुधवार को भी सबसे अधिक तापमान पश्चिम बर्दवान के पानागढ़ में दर्ज किया गया। यहां पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस पर पारा पहुंच चुका है। इसके अलावा राढ़ बंगाल के अन्य जिलों जैसे कि बांकुड़ा, बीरभूम, पूर्व बर्दवान, पुरुलिया, पश्चिम मिदनापुर में भी तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। कोलकाता में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री से​ल्सियस दर्ज किया गया जबकि बैरकपुर में 41.5 डिग्री पर तापमान पहुंच गया है। इसके अलावा कोलकाता से सटे दमदम व सॉल्टलेक में भी तापमान 40 डिग्री से कुछ अधिक दर्ज किया गया।

15 जिलों में हीट वेव चलेगा

स्वाभाविक से लगभग साढ़े 4 डिग्री अधिक तापमान इन स्थानों पर दर्ज किया गया। अमूमन स्वाभाविक से साढ़े 4 डिग्री अधिक तापमान होने पर इलाके में हीट वेव की स्थिति मानी जाती है। माैसम विभाग के अनुसार, कल यानी शुक्रवार से कोलकाता समेत द​क्षिण बंगाल के 15 जिलों में हीट वेव चलेगा। इनमें से 8 जिलों में अति तीव्र हीट वेव का अलर्ट है। इनमें राढ़ बंग के सभी जिले शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व मिदनापुर व झाड़ग्राम भी इसमें शामिल हैं। उक्त जिलों के अलावा बुधवार को दोनों 24 परगना में भी अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

सड़कें हुईं सूनी, लोग नहीं निकल रहे बाहर

दहकती गर्मी के कारण सड़कों पर निकलने वाले लोगों की संख्या काफी कम हो गयी है। दोपहर के समय सड़कें पूरी तरह सूनी हो जा रही हैं और बगैर किसी आवश्यक काम के बाहर नहीं निकल रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण लोगों में सांस फूलने जैसी समस्या भी देखी जा रही है। मौसम विभाग की ओर से भी सुबह 11 बजे के बाद बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है।

 

Visited 62 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर