मानिकतल्ला में एक मकान बायीं तरफ झुका | Sanmarg

मानिकतल्ला में एक मकान बायीं तरफ झुका

कोलकाता : गार्डनरिच और न्यूटाउन के बाद अब कोलकाता नगर निगम के 14 नंबर वार्ड के मुरारी पुकुर रोड स्थित 4 मंजिला अरविंद अपार्टमेंट बिल्डिंग के बायी तरफ झुकने की खबर से एक बार फिर इलाके में हलचल मच गई। जानकारी के अनुसार वहां रह रहे लोगों को कई बार मकान खाली करने को कहा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह बिल्डिंग साल 2000 में बनाया गया था और 2001 में लोगों ने यहां रहना शुरू कर दिया था। इस मकान के प्रत्येक फ्लोर पर एक-एक फ्लैट हैं और सभी लोग रहते थे। गुरुवार की दोपहर मकान के एक तरफ झुकने की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी वहां पहुंची और मकान के बारे में कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों से बातचीत की। निगम अधिकारियों ने बताया कि करीब 7 महीने मकान में रहने वाले लोगों को नोटिस दी गयी थी। स्थानीय लोगों से पता चला है कि मकान बनाने के कुछ साल बाद ही करीब वर्ष 2006 में वह एक तरफ झुक गया था। तभी से बाहर की तरफ से देखने पर साफ पता चलता है कि बायी तरफ मकान झुक गया है। उस समय के बाद से ही उक्त मकान में रहनेवाले लोगों किसी भी व्यक्ति ने वहां से फ्लैट खाली नहीं किया। इसके अलावा मानिकतल्ला थाने की पुलिस ने निगम अधिकारियों को पत्र लिखकर इस मकान के संबंध में आगे की कार्रवाई में हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। यहां उल्लेखनीय है कि पिछले महीने गार्डनरिच के अजहरमोल्ला बागान इलाके में एक निर्माणाधीन अवैध मकान ढहने से 13 लोगों की मौत हो गयी। इस घटना के बाद निगम ने इलाके के कई मकानों को चिन्ह्ति किया जोकि एक तरफ झुक गये थे। निगम की ओर से खतरनाक मकानों को तोड़ने का काम भी चल रहा है।

Visited 39 times, 3 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर