मयना में BJP कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में 12 घंटे का बंद | Sanmarg

मयना में BJP कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में 12 घंटे का बंद

कोलकाता : पूर्व मिदनापुर जिले के मयना में भाजपा के पार्टी बूथ समिति के अध्यक्ष विजय कृष्ण भुइंया के अपहरण और उनकी हत्या के विरोध में बुधवार को भाजपा द्वारा 12 घंटे के बंद के कारण तनाव व्याप्त हो गया। विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि पार्टी बुधवार को सुबह से शाम तक मोयना बंद रखेगी और भुइंया की कथित हत्या की केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग की। आपातकालीन सेवाओं को बंद के दायरे से बाहर रखा गया है। पुलिस को बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरे आंदोलनकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए कई इलाकों में लाठियां चलानी पड़ीं। स्थानीय भाजपा विधायक एवं पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा ने बंद के समर्थन में एक विशाल बाइक रैली निकाली और बाद में प्रखंड विकास अधिकारी से मिले। पुलिस अभी तक हत्या के आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है। भाजपा ने कथित अपहरण और हत्या के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर उंगली उठाई है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने इस मामले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया और कहा कि भुइंया की मौत कथित पारिवारिक विवाद के कारण हुई है।

 

Visited 242 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर