केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में INDIA गठबंधन करेगी रैली, तारीख तय | Sanmarg

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में INDIA गठबंधन करेगी रैली, तारीख तय

नई दिल्ली: विपक्षी पार्टियों का इंडिया गठबंधन ने दिल्ली में एक रैली का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया है। दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 31 मार्च की तारीख तय की गई है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश के अंदर BJP ने तानाशाही रवैया अपनाकर लोकतंत्र की हत्या कर दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया है, उससे देश में संविधान और लोकतंत्र में विश्वास करने वाले लोगों के दिलों में नाराजगी है। ये सिर्फ अरविंद केजरीवाल की बात नहीं है।

विपक्षी पार्टी के नेताओं ने कहा,”देश में एक-एक करके विपक्ष को खत्म करने के लिए केंद्र एजेंसी का इस्तेमाल कर रहा है, विधायक खरीदकर, विपक्ष को खरीदकर, फर्जी मुकदमे कर गिरफ्तारी की साजिश हो रही है। झारखंड के सीएम को गिरफ्तार किया। पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार तक विपक्षी नेताओं पर फर्जी मुकदमे लगाकर चुप कराने की कोशिश की जा रही है। आगामी दिनों में प्रदर्शन जारी रहेंगे।

लोकतंत्र बचाने के लिए महारैली- आतिशी

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली को छावनी में बदल दिया गया है। आचार संहिता के बीच आप के दफ्तर को सील कर दिया गया है। चुनाव आयोग की वेबसाइट में जारी लिस्ट से 60 करोड़ का मनी ट्रेल सामने आया. शरत रेड्डी की कंपनी से 60 करोड़ का चुनावी बॉन्ड लिया गया. इस पर बीजेपी वाले चुप क्यों हैं? आज देश अगर चुप रहा तो, कौन आवाज उठाएगा. दिल्ली की मंत्री आतिशी ने आगे कहा कि इंडिया ब्लॉक 31 मार्च को रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन कर रहा है. यह अरविंद केजरीवाल को बचाने के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए आयोजित किया जा रहा है. विपक्ष को एकतरफा हमलों का सामना करना पड़ रहा है.

Visited 50 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर