Election 2024: वोटर कार्ड के बदले इन दस्तावेजों से भी कर सकते हैं मतदान | Sanmarg

Election 2024: वोटर कार्ड के बदले इन दस्तावेजों से भी कर सकते हैं मतदान

कोलकाता : मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी डर और परेशानी के कर सकें, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने कुछ दिशा निर्देश जारी किए हैं। लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर जारी दिशा निर्देशों के अनुसार यदि किसी वोटर का नाम मतदाता सूची में दर्ज है, लेकिन उसके पास किसी वजह से मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है, तो भी वह वैकल्पिक पहचान दस्तावेज दिखाकर मताधिकार का उपयोग कर सकेेंगे।महिलाओं के लिए तैयार किए जाएंगे 8 हजार से अधिक पोलिंग बूथ : 18वें लोकसभा चुनाव में महिला मतदाताओं को विशेष सुविधा प्रदान करते हुए भारत निर्वाचन आयोग राज्य में पहली बार महिला संचालित पोलिंग बूथ स्थापित करने जा रहा है। इसके पहले वर्ष 2023 में पंचायत चुनाव के दौरान राज्य के कई जिलों में महिला संचालित बूथ तैयार किए गए थे। चुनाव आयोग सूत्रों के अनुसार 18वें लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में 8,167 महिला संचालित पोलिंग बूथ तैयार किए जाएंगे। इनमें से पहले चरण के चुनाव के दौरान 428 पोलिंग बूथों पर महिला मतदाता वोट करेंगी। आयोग सूत्रों के अनुसार कूचबिहार में महिलाओं के लिए 60 पोलिंग बूथ, अलीपुरद्वार लोकसभा क्षेत्र में 230 पोलिंग बूथ और जलपाईगुड़ी लोकसभा क्षेत्र में 138 पोलिंग बूथ तैयार किए जा रहे हैं।

प्रवासी भारतीयों के लिए नियम वहीं प्रवासी भारतीय, जो अपने भारतीय पासपोर्ट में विवरण के आधार पर मतदाता सूची में पंजीकृत हैं, उनकी पहचान मतदान केंद्र पर केवल उनके मूल पासपोर्ट के आधार पर की जाएगी। राज्य के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरिंदम नियोगी ने कहा कि यह सूची हर बूथ या मतदान केंद्र के बाहर उपलब्ध कराई जाएगी ताकि सभी मतदाताओं को इसकी जानकारी दी जा सके। गौरतलब है कि 7 चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा।

 

 

Visited 68 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर