तो क्या जान्हवी कपूर ने पहना शिखर के नाम का नेकलेस? | Sanmarg

तो क्या जान्हवी कपूर ने पहना शिखर के नाम का नेकलेस?

मुंबई : बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर आज की फेमस अभिनेत्रियों में से एक है। जान्हवी अपनी हॉटनेस के लिए हमेशा सुर्खियों मंं बनी रहती हैं। कभी उनकी प्रोफेशनल तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर खबर आती है। आज-कल जान्हवी अपने लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें क‌ि जान्हवी को अक्सर उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ कई इवेंट्स और मंदिरों में स्पॉट किया जाता है। दोनों का एक-दूसरे के लिए कमिटमेंट दिखता है। इसके बावजूद उन्होंने अभी तक खुलकर मोहब्बत का इजहार नहीं किया है। हालांकि अब जान्हवी ने यूनिक स्टाइल में रिलेशनशिप कंफर्म किया है।

जान्हवी के नेकलैस पर टिकी फैंस की नजरें

दरअसल जान्हवी हाल ही में मुंबई में अपने पिता दिग्गज फिल्ममेकर बोनी कपूर के प्रोडक्शन की फिल्म ‘मैदान’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। जान्हवी व्हाइट पैंट सूट में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। लोगों की निगाहें जान्हवी के नेकलैस पर ठहर गई। इस पर ‘शिकू’ लिखा हुआ था, जो शिखर का निकनेम है। इसका खुलासा खुद जान्हवी ने कॉफी विद करण के 8वें सीजन के एपिसोड के दौरान किया था। जब करण ने उनके 3 स्पीड डायल नंबर पूछे तो उसमें एक नाम ‘शिकू’ था। अब इससे साफ जाहिर हो रहा है कि एक्ट्रेस शिखर के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा रही हैं। इस इवेंट से जान्हवी के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जो काफी वायरल हो रहे हैं। बोनी ने भी जूम के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शिखर के बारे में बात करते हुए कहा था कि मैं उससे प्यार करता हूं और रियल में कुछ साल पहले जान्हवी उससे नहीं मिल रही थी लेकिन मेरा उसके साथ वैसा ही रिश्ता था। मुझे पूरा यकीन था कि वह कभी भी एक्स नहीं हो सकता।

Visited 43 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर