किन लोगों को नहीं खाना चाहिए Triphala ? आईए जानें | Sanmarg

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए Triphala ? आईए जानें

कोलकाता : त्रिफला पेट के स्वास्थ्य के लिए वरदान माना जाता है। आंवला, हरड़, जायफल के अलावा कई जड़ी बूटियों से मिलकर बनाए जाने वाले त्रिफला में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लामेटरी और विटामिन सी जैसे गुण मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से पेट के अलावा इम्यूनिटी को भी फायदा पहुंचता है। हालांकि, कुछ मामलों में त्रिपला का सेवन करना शरीर के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। ऐसे में आईए जानें किन लोगों को त्रिफला का सेवन नहीं करना चाहिए।

कम वजन वाले

जिन लोगों का वजन कम हो या फिर धीरे-धीरे शरीर घटने लगे तो उन्हें त्रिफला के चूर्ण को खाने से बचना चाहिए। त्रिफला में ऐसे गुण होते हैं कि वह मेटाबॉलिज्म को ठीक करके पेट का फैट कम कर सकता है। पहले से कम वजन वालों को और घटने की शिकायत हो सकती है।

गर्भावस्था में

क्या आप जानते हैं कि गर्भावस्था के दौरान त्रिफला का चूर्ण खाने से मिसकैरेज के हालात तक बन सकते हैं। प्रेगनेंसी में गैस बनने की समस्या ज्यादा परेशान करती है और महिलाएं इससे बचने के लिए त्रिफला या दूसरी आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करने लगती हैं। बिना सलाह के ऐसा करना नुकसान पहुंचा सकता है। डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह पर ही प्रेगनेंसी में त्रिफला का सेवन करें।
 

पेट खराब में न खाएं

त्रिफला को पेट के लिए वरदान या रामबाण माना जाता है पर जिनका पेट खराब हो उन्हें भूल से इस दौरान चूर्ण को नहीं खाना चाहिए। चूर्ण में कब्ज को खत्म करने के तत्व मौजूद होते हैं। पहले से दस्त लगने की सिचुएशन में त्रिफला खाना और ज्यादा भारी पड़ सकता है।

डायबिटीज वाले हो जाएं सावधान
त्रिफला में डायबिटीज से बचने के गुण होते हैं, लेकिन अगर किसी को पहले से शुगर की बीमारी है तो उन्हें इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। कहते हैं कि शुगर वालों को त्रिफला खाने से हाइपोग्लाइसीमिया की शिकायत हो सकती है। त्रिफला की आदत डालने से एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
Visited 322 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर