यहां पढ़ें दही खाने के फायदे और किस टाइम पर खाने से होता है नुकसान

शेयर करे

कोलकाता: भारतीय संस्कृति में दही का अपना ही एक इतिहास है। किसी अच्छे काम के लिए कोई निकलता है तो दही खाकर ही घर से निकलता है। आपने ध्यान दिया होगा कि दही के इस्तेमाल से कई चीजें बनती है। जैसे- दही का रायता, लस्सी, छाछ वहीं तो कई लोग दही के साथ पराठा खाना खूब पसंद करते हैं। दही न्यूट्रिशयन से भरपूर होता है। खाना खाने के बाद ज्यादातर लोग दही खाते ही हैं।

दही में होते हैं ये पोषित तत्व
दही को पेट के लिए काफी अच्छा माना गया और कहा गया है कि अगर आप रोजाना दही खाते हैं तो यह आपको कई तरह की पेट की बीमारियों से दूर रखेगा, क्योंकि दही में कैल्शियम, विटामिन बी-2, बी-12, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन पाइरिडोक्सिन, कैरोटिनॉइड, फोलेट पाए जाते हैं, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दही खाने के फायदे तो हैं, लेकिन इसके कई नुकसान भी हैं। साथ ही आप किस टाइम दही खा रहे हैं इससे भी काफी ज्यादा फर्क पड़ता है।
पेट का पाचन तंत्र मजबूत
दही खाना पेट के लिए काफी ज्यादा अच्छा होता है क्योंकि दही में लैक्टोज होता है। इसलिए हर रोज खाना खाने के बाद एक कटोरी दही खाना चाहिए।
वजन होता है कम
– दही का सेवन मोटापा कम करने के लिए किया जाता है। अगर आप रोजाना दही खाते हैं तो इससे आपका मोटापा भी घट सकता है।
हड्डियां होती हैं मजबूत – दही खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं क्योंकि दही में कैल्शियम काफी ज्यादा मात्रा पाई जाती है। इसलिए रोजाना एक कटोरी दही खाने से हड्डियां मजबूत होती है।
–  कोलेस्ट्रॉल होता है कम- दही, दिल के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना एक कटोरी दही खाने से शरीर में बढ़ा खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होने लगता है। साथ ही दिल से जुड़ी बीमारी भी दूर रहती है।
– ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल – दही खाने से हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।
दही कब नहीं खानी चाहिए ?
कई दिन की बासी और खट्टा दही बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए, नहीं तो आपके पेट बिगड़ सकता है। रात के वक्त छाछ या दही भूल से भी नहीं खाना चाहिए। कभी भी नॉनवेज के साथ दही नहीं खाना चाहिए कब्ज कि शिकायत है तो दही और छाछ जरूर पिएं सर्दी , जुकाम , खांसी , कफ हो तो दही भूल से भी न खाएं। दमा या सांस की समस्या हो तो दही एकदम खाएं। स्किन की बीमारी में दही एकदम न खाएं। शरीर में किसी भी तरह की सूजन हो तो दही न खाएं नहीं तो सूजन बढ़ सकता है। दही को कभी भी गर्म करके नहीं खाना चाहिए बदलते मौसम में दही नहीं खाना चाहिए।

 

Visited 396 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर