शनिवार को पूजन के साथ शनिदेव को लगाएं बस इनमें से एक चीज का …

Fallback Image
शेयर करे

कोलकाता : शनि देव की महिमा हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार इतनी अपरंपार मानी गई है कि उन में राजा को रंक और रंक को राजा बनाने की शक्ति होती है ऐसा माना जाता है। ये भी मान्यता है कि जिन लोगों का शनि कमजोर है या जिनसे शनिदेव कुपित हैं, वो अगर हर शनिवार विधि विधान से पूजा पाठ करते हैं तो शनि देव प्रसन्न भी हो जाते हैं। शनिवार को शनि देव के पूजन के अलावा शनि चालीसा पढ़ना, शनि देव के मंत्रों का जाप करना बहुत शुभ माना जाता है। कई भक्त भगवान शनि को तेल का दान भी करते हैं।

ऐसे करें पूजन
मान्यता है कि शनि देव का पूजन शनि मंदिर में जाकर ही करना चाहिए। वहां उन्हें काले वस्त्र, लोहे की वस्तु, सरसों का तेल और उड़द की दाल जैसी चीजों का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है। कई लोग शनि देव के मंदिर नहीं जा पाते और न ही पीपल के पेड़ के पास जाकर पूजन कर पाते हैं। ऐसे लोग घर में ही तेल से भरा दीपक लगा कर भगवान शिव और हनुमानजी का पूजन कर सकते हैं। इस पूजन के बाद शनि मंत्र का 21 बार जाप करना भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा शनिवार के दिन कुछ खास चीजों का भोग लगाना और उन्हें खाना भी शुभ माना जाता है।
शनिवार को क्या खाएं?
भोजन से जुड़ी कुछ वस्तुएं शनि देव को अतिप्रिय ही मानी जाती हैं। मान्यता है कि उन्हें शनिवार के दिन खाने से शनि दोष कम होता है।
उड़द दाल की खिचड़ी जिन्हें शनि दोष होता है उन्हें खड़ी काली उड़द दाल की खिचड़ी खाने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि ये भोग लगाने और खाने से शनि देव का आशीष बना रहता है। काले तिल को भी उड़द दाल की तरह ही शनिवार के पूजन के लिए शुभ मानते हैं। जो लोग काले तिल का दान करते हैं और काले तिल से बनी किसी वस्तु का भोग  लगाकर खुद भी ग्रहण करते हैं, उन पर भगवान शनि की कृपा हमेशा बरसती है।
हर तरह के पूजन में भगवान को मीठे का भोग लगाया जाता है।
शनिवार को मीठे में गुलाब जामुन का भोग लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ये मान्यता है कि इस भोग से शनि देव का कोप शांत होता है। इसलिए शनिवार को गुलाब जामुन खाना शुभ माना जाता है।

 

Visited 370 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर