युवक ने उधार मांगा खीरा तो भड़का दुकानदार, दांतों से काटकर अलग कर दिया कान

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में ग्राहक और दुकानदार के बीच उधारी को लेकर विवाद हो गया। इसमें नाराज दुकानदार ने ग्राहक का कान दांतों से काटकर अलग कर दिया। इस मामले में पीड़ित की पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव लीलहर की रहने बाली महिला ने शिकायत कर कहा है कि उसके पति उमाकांत ऑटो रिक्शा चलाते हैं। 25 अप्रैल को वह ऑटो रिक्शा लेकर घर आ रहे थे, उसी दौरान रास्ते में ठेले पर खीरा बेचते हुए दुकानदार महेश मिला। महिला ने शिकायत में कहा कि पति उमाकांत ने ठेले वाले से खीरे खरीदे और पैसे बाद में देने को कहा। इस पर महेश में खीरे उधार देने से मना कर दिया। इस दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा व गाली-गलौज करने लगा। इस पर उमाकांत वहां से घर चला गया।

इसके बाद महेश उमाकांत के पीछे आकर उसके घर में घुस गया और उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि महेश ने दांतों से उमाकांत का कान काटकर अलग कर दिया। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी महेश को गिरफ्तार कर लिया है।

मारपीट की घटना को लेकर क्या बोले थाना प्रभारी?

इस मामले को लेकर थाना प्रभारी अचल कुमार का कहना है कि उधार लेन-देन के चलते दोनों में विवाद हुआ था। झगड़े के समय दोनों नशे में थे। पुलिस ने पीड़ित युवक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

 

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

OMG आदमी को लगा दिया सुअर का दिल

मैरीलैंड : आपने इंसानों में ट्रांसप्लांट के बारे में तो सुना होगा। पर क्या आपने इंसानों में जानवरों के अंगों के ट्रांसप्लांट के बारे में आगे पढ़ें »

ऊपर