
कोलकाता: चैत्र नवरात्रि के 9वें दिन रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। इस नियम अनुसार इस साल 30 मार्च को रामनवमी मनाई जाएगी। इस बार रामनवमी पर 5 शुभ योगों का अनोखा संयोग बना है। रामनवमी के दिन चंद्रमा मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। भगवान राम की कुंडली में भी चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान हैं। इसके अलावा रामनवमी के दिन गुरु पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे पांच शुभ संयोग बनने से इस दिन भगवान राम की पूजा अर्चना करना अति उत्तम फलदायी साबित होगा। इसके अलावा इस दिन बुध भी उदित हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं रामनवमी पर इस बार रामनवमी पर कैसा करें भगवान राम की पूजा। जिससे आपकी मुराद जल्द हों पूरी।
रामनवमी के दिन शुभ मुहूर्त में स्नान आदि के बाद भगवान राम की प्रतिमा का केसर के दूध से अभिषेक करें। इसके बाद घी का दीपक जलाकर रामचरितमानस का पाठ करें। यदि आप रामचरित्र मानस का पाठ नहीं कर पाते हैं तो सुंदरकांड का पाछ जरूर करें। इसका पाठ करने से घर में खुशहाली आती है, साथ ही धन और वैभव की वृद्धि होती है।