![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_webp,q_lossy,ret_img/https://sanmarg.in/wp-content/uploads/2023/04/image-2023-04-01T191939.243.jpg)
कोलकाता : कुंडली में सूर्य मजबूत हो तो जीवन में सुख, संपत्ति आती है। वहीं सूर्य कमजोर हो तो बने-बनाए काम भी बिगड़ने लगते हैं। रविवार का दिन सूर्य देव की आराधना के लिए उत्तम माना जाता है।. ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव की कृपा हो तो व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है और उसका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है। कुछ खास उपाय करने से सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
स्नान के बाद सूर्य देवता को अर्घ्य दें
रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-स्वच्छ कपड़े पहनें. इसके बाद सूर्य देवता को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते हुए ‘ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः’ मंत्र का उच्चारण जरूर करें। इससे सूर्य देवता जल्द प्रसन्न होंगे और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।
रविवार के दिन करें इन चीजों का दान
दान करने के लिए रविवार का दिन बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करें। इससे आपके किसी भी काम में अड़चन नहीं आएगी और सफलता मिलेगी।