
कोलकाता : शिव का प्रिय महीना सावन 4 जुलाई 2023 से शुरू हो रहा है। इसका समापन 31 अगस्त 2023 को होगा।इस साल अधिकमास होने से सावन 59 दिनों का है। इस दौरान 8 सावन सोमवार आएंगे और 9 मंगला गौरी व्रत। धार्मिक दृष्टि से सावन माह बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में कांवड़ यात्रा भी निकाली जाती है। सावन के महीने में रक्षाबंधन, हरियाली तीज, नाग पंचमी आदि बड़े व्रत त्योहार आते हैं। आइए जानते हैं इस साल सावन के व्रत-त्योहार की डेट और लिस्ट।
सावन 2023 व्रत–त्योहार (Sawan 2023 Vrat Tyohar List)
· 4 जुलाई 2023 (मंगलवार) – सावन शुरू, पहला मंगला गौरी व्रत
· 6 जुलाई 2023 (गुरुवार) – गजानन संकष्टी चतुर्थी
· 7 जुलाई 2023 (शुक्रवार) – पंचक शुरू
· 9 जुलाई 2023 (रविवार) – कालाष्टमी, भानु सप्तमी
· 10 जुलाई 2023 (सोमवार) – पहला सावन सोमवार
· 11 जुलाई 2023 (मंगलवार) – दूसरा मंगला गौरी व्रत
· 13 जुलाई 2023 (गुरुवार) – कामिका एकादशी
· 14 जुलाई 2023 (शुक्रवार) – शुक्र प्रदोष व्रत
· 15 जुलाई 2023 (शनिवार) – सावन मासिक शिवरात्रि
· 16 जुलाई 2023 (रविवार) – कर्क संक्रांति
· 17 जुलाई 2023 (सोमवार) – श्रावण अमावस्या, सोमवती अमावस्या, दूसरा सावन सोमवार, हरियाली अमावस्या
· 18 जुलाई 2023 (मंगलवार) – अधिकमास शुरू, तीसरा मंगला गौरी व्रत
· 21 जुलाई 2023 (शुक्रवार) – विनायक चतुर्थी (अधिकमास)
· 24 जुलाई 2023 (सोमवार) – तीसरा सावन सोमवार (अधिकमास)
· 25 जुलाई 2023 (मंगलवार) – चौथा मंगला गौरी व्रत (अधिकमास)
· 29 जुलाई 2023 (शनिवार) – पद्मिनी एकादशी
· 30 जुलाई 2023 (रविवार) – रवि प्रदोष व्रत
· 31 जुलाई 2023 (सोमवार) – चौथा सावन सोमवार (अधिकमास)
· 1 अगस्त 2023 (मंगलवार) – अधिकमास पूर्णिमा व्रत, पांचवां मंगला गौरी व्रत
· 2 अगस्त 2023 (बुधवार) – पंचक शुरू
· 4 अगस्त 2023 (शुक्रवार) – विभुवन संकष्टी चतुर्थी
· 7 अगस्त 2023 (सोमवार) – पांचवां सावन सोमवार (अधिकमास)
· 8 अगस्त 2023 (मंगलवार) – छठा मंगला गौरी व्रत (अधिकमास), कालाष्टमी
· 12 अगस्त 2023 (शनिवार) – परम एकादशी
· 13 अगस्त 2023 (रविवार) – रवि प्रदोष व्रत
· 14 अगस्त 2023 (सोमवार) – अधिकमास मासिक शिवरात्रि, छठा सावन सोमवार
· 15 अगस्त 2023 ( मंगलवार) – सातवां मंगला गौरी व्रत (अधिकमास)
· 16 अगस्त 2023 (बुधवार) – अधिकमास अमावस्या
· 17 अगस्त 2023 (गुरुवार) – सिंह संक्रांति
· 18 अगस्त 2023 (शुक्रवार ) – मलयालम नव वर्ष
· 19 अगस्त 2023 (शनिवार) – हरियाली तीज
· 20 अगस्त 2023 (रविवार) – सावन विनायक चतुर्थी
· 21 अगस्त 2023 (सोमवार) – नाग पंचमी, सातवां सावन सोमवार
· 22 अगस्त 2023 (मंगवार) – आठवां मंगला गौरी व्रत, कल्कि जयंती
· 23 अगस्त 2023 (बुधवार) – तुलसीदास जयंती
· 25 अगस्त 2023 (शुक्रवार) – वरलक्ष्मी व्रत
· 27 अगस्त 2023 (रविवार) – सावन पुत्रदा एकादशी
· 28 अगस्त 2023 (सोमवार) – सोम प्रदोष व्रत, आठवां सावन सोमवार
· 29 अगस्त 2023 (मंगलवार) – ओणम/थिरुवोणम, नवां मंगला गौरी व्रत
· 30 अगस्त 2023 (बुधवार) – रक्षाबंधन
· 31 अगस्त 2023 (गुरुवार) – सावन पूर्णिमा व्रत
सावन और अधिकमास 2023
इस साल पंचांग के अनुसार सावन का कृष्ण पक्ष 4-17 जुलाई तक रहेगा। इसके बाद 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिकमास रहेगा। फिर 17 अगस्त से सावन का शुक्ल पक्ष शुरू होगा जिसकी समाप्ति 31 अगस्त 2023 को होगी।