Asian Champion Trophy: हॉकी में भारत की बेटियों का जलवा, जापान को हराकर जीता गोल्ड

शेयर करे

रांची: भारत की महिला हॉकी टीम ने एशियन चैंपियन ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची-2023 के फाइनल मैच में जीतकर दूसरी बार इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत लिया है। रांची के मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में रविवार (5 नवंबर) को खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने जापान को 4-0 से हरा दिया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने हॉफ टाइम की समाप्ति तक 1-0 की बढ़त बना ली थी। भारत के लिए 17वें मिनट में यह गोल संगीता कुमारी ने किया था।

60वें मिनट पर भारत ने किया चौथा गोल

वहीं, दूसरे हाफ में भी भारत ने बेहतरीन तरीके से खेलते हुए तीन गोल और दाग दिए। दूसरा गोल नेहा ने 46वें, तीसरा गोल लालरेमसियामी ने 57वें और चौथा तथा अंतिम गोल वंदना कटारिया ने 60वें मिनट में किया। भारत की इस संस्करण में सात मैचों में यह लगातार सातवीं जीत थी। भारतीय टीम के लिए संगीत कुमारी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छह गोल किए जबकि चीन की जियाकी झोंग सात गोल के साथ टॉप स्कोरर रहीं।

कुल 6 टीमें ले रही थीं हिस्सा

गोल मेडल जीतने के बाद भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ियों को 3-3 लाख रुपये और प्रत्येक सपोर्ट स्टाफ को 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इससे पहले, कांस्य पदक मुकाबले में चीन के लिए यी चेन ने तीसरे और तियांतियन लोउ ने 47वें मिनट में गोल किए। वहीं, कोरिया के लिए एकमात्र गोल सुजिन एन ने 38वें मिनट में दागा। कोरिया को चौथे, मलेशिया को पांचवें और थाईलैंड को छठे स्थान से संतोष करना पड़ा। राउंड रॉबिन लीग चरण के आधार पर खेले गए इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग ले रही थीं। इनमें भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल थीं। भारत ने इसमें गोल्ड जीता तो चीन ने कोरिया को 2-1 से मात देकर कांस्य पदक हासिल किया। भारत ने इससे पहले साल 2016 में यह खिताब अपने नाम किया था। भारतीय टीम 2013 और 2018 में रजत पदक जीत चुकी है।

Visited 93 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

नई दिल्ली: 18वीं लोकसभा के लिए सोमवार से ही निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम जारी है। इस बीच, उत्तर
कोलकाता: शहर के सरकारी बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ने
कोलकाता : कोलकाता के व्यापारिक केंद्र बड़ाबाजार के मेहता बिल्डिंग में मंगलवार शाम को भयंकर आग लग गई। पुलिस ने
हावड़ा: कुछ दिनों पहले दुर्गापुर से संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार कर बांग्लादेशी 'शहादत' मॉड्यूल का बंगाल पुलिस ने खुलासा किया
हावड़ा: हाल ही में कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे के बाद रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा का मुद्दा तूल पकड़ा लिया है।
नई दिल्ली: लोकसभा में स्पीकर पद को लेकर कल चुनाव होगा। NDA ने ओम बिरला को एक बार फिर अपना
कोलकाता: सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नवान्ना में एक बैठक की। बैठक के दौरान सीएम ने शहर के सड़कों
नई दिल्ली: लोकसभा के नए अध्यक्ष पद को लेकर नया मोड़ आ गया है। इस प्रतिष्ठित पद के लिए अब
कोलकाता : आपने व्रत-त्योहारों पर लोगों को लहसुन-प्याज या तामसिक भोजन से परहेज करते देखा होगा। एकादशी, प्रदोष व्रत से
कोलकाता: बंगाल के लगभग सभी जिलों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। कोलकाता और आसपास के जिलों में भी
नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र में आज चर्चा करेंगे कि आपके शरीर के किसी हिस्से में अगर तकलीफ हो गई हो
कोलकाता: ममता ने प्रधानमंत्री से नीट को खत्म करने और पुरानी व्यवस्था बहाल करने का आग्रह किया कोलकाता, जून 24
ऊपर