IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ रोहित-शुभमन ने लगाया शतक, मैच पर भारत की मजबूत पकड़

शेयर करे

धर्मशाला: इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतक लगाया। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने मैच के दूसरे दिन पहली पारी लंच ब्रेक तक 1 विकेट के नुकसान के साथ 264 रन बनाए। इस दौरान रोहित ने 102 रन और शुभमन ने 101 रन बनाए। इन दोनों के बीच 160 रनों की साझेदारी हुई। रोहित और शुभमन के शतक से कई बड़े रिकॉर्ड टूट गए। रोहित भारत के लिए बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर बन गए हैं।

दरअसल रोहित टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ बतौर ओपनर टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित ने 4 शतक लगाए हैं। सुनील गावस्कर भी 4 शतक लगा चुके हैं। इस मामले में विजय मर्चेंट, केएल राहुल और मुरली विजय संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर है। इन खिलाड़ियों ने 3-3 शतक लगाए हैं।

शुभमन ने जडेजा को छोड़ा पीछे 

रोहित 2021 के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने 6 शतक जड़े हैं। इस मामले में शुभमन गिल दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। गिल ने रवींद्र जडेजा को पीछे छोड़ दिया है। जडेजा, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने 3-3 शतक लगाए हैं।

ये भी पढे़ं: Womens Day 2024: कामकाजी महिलाओं के लिए भारतीय कानून में है कई अधिकार

रोहित शर्मा ने तोड़ा रिकॉर्ड 

रोहित ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। रोहित बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 43 सेंचुरी लगाई हैं। क्रिस गेल चौथे नंबर पर हैं। गेल ने 42 सेंचुरी लगाई है। डेविड वॉर्नर 49 शतकों के साथ टॉप पर हैं। सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 45 शतक लगाए हैं।

टीम इंडिया के लिए रोहित-शुभमन के बीच मजबूत साझेदारी –

खबर लिखने तक भारतीय टीम ने 70 ओवरों में 313 रन बना लिए है। रोहित शर्मा 103 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि शुभमन गिल 110 रन बनाकर एंडरसन का शिकार बन चुके हैं। फिलहाल भारतीय टीम के पास 95 रनों का लीड है।

Visited 42 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर