IPL 2023 : धोनी ‘सेना’ ने जब लखनऊ सुपर जायंट्स के छक्के छुड़ायें

शेयर करे

चेन्नई : चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने ऋतुराज गायकवाड़ की धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद मोईन अली और एम सैंटनर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत सोमवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स पर 12 रन से हरा दिया। चेन्नई को पहले मुकाबले में गुजरात के हाथों हार मिली थी। चेन्नई से मिले 217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ को अनुभवी केएल राहुल और के मेयर्स ने अच्छी शुरुआत दिलायी। लेकिन उसके बाद के बल्लेबाज टीम को जीत तक नहीं ले जा सके। लखनऊ टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 205 रन ही बना सकी।

पहला झटका छठे ओवर में

लखनऊ सुपर जाएंट्स को पहला झटका छठे ओवर में लगा। मोईन अली ने तीसरी गेंद पर कायेल मेयर्स को आउट कर दिया। डेवोन कॉन्वे ने उनका कैच लिया। मेयर्स ने 22 गेंद पर 53 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए।

टीम को दूसरा झटका दीपक हुड्डा (Deepka Hooda) के रूप में लगा। मिचेल सैंटनर की गेंद पर बेन स्टोक्स ने उनका कैच लिया। हुड्डा छह गेंद पर दो रन बनाकर सातवें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट हुए। अगले ओवर में चेन्नई को एक और सफलता मिली। मोईन अली ने सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर लखनऊ के कप्तान केएल राहुल को आउट कर दिया। राहुल 18 गेंद पर 20 रन बनाकर ऋतुराज गायकवाड़ को कैच थमा बैठे। उन्होंने दो चौके लगाए।

लखनऊ को क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) के रूप में चौथा झटका लगा। 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर वे आउट हुये। मोईन अली की गेंद पर रवींद्र जडेजा ने उनका कैच लिया। क्रुणाल ने नौ गेंद पर नौ रन बनाए। उन्होंने एक छक्का लगाया। पांचवां झटका मार्कस स्टोइनिस के रूप में लगा। वह 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। मोईन अली ने उनका विकेट लिया। स्टोइनिस ने 18 गेंद पर 21 रन बनाए। उन्होंने एक छक्का लगाया। मोईन अली को मैच में चौथी सफलता मिली। 16वें ओवर में लखनऊ को छठा झटका लगा। निकलस पूरन 18 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए।

धोनी के आईपीएल में 5000 रन पूरे

 

धोनी (MS Dhoni) ने चेपॉक में 3 बॉल पर 2 छक्कों की मदद से 12 रन बनाए। उनके आईपीएल में 5000 रन भी हो गए। वह ऐसा करने वाले 5वें भारतीय और ओवरऑल 7वें खिलाड़ी बने।

धोनी ने इसके लिए 237 मैच लिए। धोनी ने अपनी पारी में दोनों छक्के 20वें ओवर में ही लगाए। आईपीएल के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में वह पहले नंबर पर हैं। उनके नाम कुल 55 छक्के हैं। उनके बाद कायरन पोलार्ड के नाम 33, रवींद्र जडेजा के नाम 26 और हार्दिक पांड्या के नाम 25 छक्के हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 23 छक्कों के साथ इस लिस्ट में पांचवें नबंर पर हैं।

 

Visited 184 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर