Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज पर करें ये खास उपाय

शेयर करे

कोलकाता : हरतालिका तीज का व्रत कल यानी 18 सितंबर के दिन रखा जाएगा। पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं इस व्रत को करती हैं। इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। हरतालिका तीज का व्रत निर्जला रखा जाता है। माना जाता है कि सबसे मां पार्वती ने अपने सुहाग को अखण्ड बनाए रखने के लिए भगवान शिव के लिए यह व्रत रखा था। यह व्रत करने से पति को लम्बी आयु और अच्छे स्वास्थ्य का वरदान प्राप्त होता है।

दांपत्य जीवन में आ रहीं परेशानियों को खत्म करने के लिए भी हरतालिका तीज का दिन अति उत्तम माना जाता है। इस दिन किए गए कुछ उपायों से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। आइए जानते हैं इन खास उपायों के बारे में।

हरतालिका तीज पर करें ये उपाय

  • हरतालिका तीज का दिन वैवाहिक जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए बहुत अच्छा होता है। अगर पति-पत्नी के बीच दूरियां आ रही हों तो हरितालिका तीज के दिन पति-पत्नी को किसी शिव मंदिर में जाकर शंकर भगवान की
  • मूर्ति या शिवलिंग के सामने घी का चौमुखी दीपक जलाना चाहिए।
  • महिलाओं को इस दिन माता पार्वती को सिन्दूर और लाल चूड़ियां अर्पित करनी चाहिए।
  • इसके साथ ही ऊं नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।
  • इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
  • वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए हरतालिका तीज के दिन कुमकुम को लाल कपड़े में बांधकर अपने बेडरूम की अलमारी में छुपाकर रख देना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होता है।
  • हरतालिका तीज के दिन सुबह स्नान के बाद पत्नी को अपने हाथ में पति के हल्दी की गांठ बांधनी चाहिए और फिर शाम के समय गांठ खोलकर मंदिर में कपड़े में लपेटकर रख दें।
  • माना जाता है कि इस दिन यह खास उपाय करने से पति-पत्नी के बीच का रिश्ता मजबूत होता है।
  • हरतालिका तीज के दिन पूजा के बाद घर के सभी कमरों में और खास कर बेडरूम में कपूर जलाकर घुमाएं।
  • माना जाता है कि इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन पर लगी नजर उतरने लगती है।
  • हरतालिका तीज के दिन खुद की शादी के जोड़े पर पति-पत्नी साथ में कलावा लपेटें और शिव-शक्ति का एकसाथ ध्यान करें।
    इससे वैवाहिक जीवन में मजबूती आती है।
  • मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए कुवांरी कन्याएं हरतालिका तीज पर ये खास उपाय कर सकती हैं।
  • इसके लिए हरतालिका तीज की शाम के समय शिव-पार्वती जी के मंदिर में जाकर घी के 11 दीपक जलाएं।
  • इस उपाय को करने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती ।
Visited 122 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर