कोलकाता में साइबर अपराधियों पर कसी जाएगी नकेल, डेटाबेस तैयार कर रही पुलिस

Fallback Image
शेयर करे

कोलकाता: नयी टेक्नोलॉजी के युग ने अपराधियों के काम करने के तरीके को भी बदल दिया है। शहरी इलाकों में चोरी और डकैती जैसे अपराध काफी कम हो गये हैं, लेकिन साइबर अपराध की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसलिए साइबर अपराधियों की पहचान करने के लिए उनके रिकॉर्ड को भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र में पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस उनके नाम, फोटो, फिंगर प्रिंट, फोन नंबर समेत सारी जानकारी गृह मंत्रालय के आई4सी पोर्टल पर भेज रही है।

पोर्टल पर दर्ज होगी अपराधियों की जानकारी

लालबाजार सूत्रों के अनुसार साइबर अपराध विभिन्न प्रकार के होते हैं। जैसे साइबर अटैक, आतंकवादी कभी-कभी ऐसे हमलों को अंजाम देते रहते हैं। साइबर अपराधी इस हमले का इस्तेमाल डेटा चुराने के लिए भी करते हैं। फिर घर बैठे कमाई, ऑनलाइन सेवाएं, निवेश के नाम पर धोखाधड़ी, इस प्रकार के साइबर अपराध हाल ही में बहुत बढ़ गए हैं। अन्य अपराधियों की तरह इन अपराधियों पर भी गिरफ्तारी के बाद थाने में मामला दर्ज किया जाता है। अब वह जानकारी आई4सी पोर्टल पर भी अपलोड की जा रही है। इससे अपराधियों की पहचान करने में मदद मिलेगी। उनके अपराधों का सारा रिकॉर्ड भी उपलब्ध होगा। इससे भविष्य में यदि अभियुक्त कोई अपराध करता है तो जांच में भी आसानी होगी। तकनीक का दुरुपयोग कर जालसाज नागरिकों का बैंक बैलेंस तो खाली कर ही रहे हैं, कई लोगों की बची-खुची संपत्ति भी लूट रहे हैं। कई लोग साइबर अपराधियों का शिकार बन रहे हैं। शहर में कोलकाता पुलिस के साइबर सेल में ऐसी चार से पांच शिकायतें दर्ज हो रही हैं। साइबर क्राइम पर लगाम कसना अब पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। तकनीक का इस्तेमाल कर पुलिस को कई मामलों में सफलता भी मिल रही है। कई अभियुक्त पकड़े गए हैं, लेकिन इस तरह के अपराध में अभियुक्त को आसानी से जमानत मिल जाती है। जमानत मिलने के बाद वह फिर से वही काम करने लगता है।

Visited 58 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर