Sandeshkhali: मुख्य आरोपी शाहजहां शेख गिरफ्तार, कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा | Sanmarg

Sandeshkhali: मुख्य आरोपी शाहजहां शेख गिरफ्तार, कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

नई दिल्ली: संदेशखाली कांड के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को आज गुरुवार(29 फरवरी) को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने शेख को 10 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। TMC नेता शाहजहां शेख को बशीरहाट कोर्ट में पेश किया गया था। वहीं, कोर्ट ने शाहजहां शेख की जमानत की अर्जी को अस्वीकार कर दिया।

कहां छिपा था संदेशखाली का आरोपी ?

बता दें कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपी तृणमूल कांग्रेस(TMC) के नेता शाहजहां शेख को 55 दिन बाद गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि शेख को उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली से लगभग 30 किलोमीटर दूर मिनाखान में एक घर से गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के मुताबिक इस मामले की जांच पश्चिम बंगाल CID करेगी। बंगाल सरकार ने मामला CID को सौंपा है।

पुलिस के मुताबिक, TMC नेता शाहजहां शेख कुछ साथियों के साथ उस घर में छिपा था। गिरफ्तार करने के बाद उसे बशीरहाट अदालत ले जाया गया। जहां कोर्ट ने उसे 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये गिरफ्तारी जनवरी में ED अधिकारियों पर हुए हमले के आरोप में हुआ है।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुई गिरफ्तारी

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा था कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI), प्रवर्तन निदेशालय (ED) या पश्चिम बंगाल पुलिस शेख को गिरफ्तार कर सकती है। इसके 24 घंटे के भीतर ही शेख को हिरासत में ले लिया गया।

Visited 62 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर