पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, बोले … | Sanmarg

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, बोले …

आरामबाग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के आरामबाग में 7,200 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। हम सभी ने मिलकर 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य तय किया है। देश की प्राथमिकता है देश का गरीब, किसान, महिला और युवा। हमने निरंतर गरीब कल्याण से जुड़े कदम उठाए हैं, जिसका परिणाम आज दुनिया देख रही है। पिछले 10 वर्षो में देश के 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। ये दिखाता है कि हमारी सरकार की दिशा, नीतियां, निर्णय सही है और उसका मूल कारण निर्णय सही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का गरीब, किसान, महिला व युवा ये हमारी प्राथमिकता हैं। हमने गरीब कल्याण से जुड़े कदम उठाए हैं, जिसका परिणाम आज दुनिया देख रही है। बीते 10 वर्षों में देश के करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। ये दिखाता है, हमारी सरकार की दिशा सही है, नीतियां सही हैं, निर्णय सही है। इसका मूल कारण है कि नीयत सही है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि पश्चिम बंगाल में रेलवे का आधुनिकीकरण उसी रफ्तार से हो, जैसे देश के दूसरे हिस्सों में हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने दुनिया को दिखाया कि पर्यावरण के साथ तालमेल बिठाकर विकास कैसे किया जा सकता है। हल्दिया से बरौनी तक, 500 किमी. से ज्यादा लंबी क्रूड ऑयल की पाइप लाइन इसका उदाहरण है।

 

Visited 126 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर