Garden Reach Building Collapse : माथे पर पट्टी बांधकर गार्डेनरिच गईं ममता, घटनास्थल का दौरा किया | Sanmarg

Garden Reach Building Collapse : माथे पर पट्टी बांधकर गार्डेनरिच गईं ममता, घटनास्थल का दौरा किया

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गार्डनरीच दुर्घटनास्थल का दौरा किया। कुछ दिन पहले उनके माथे पर चोट लग गई थी। उनके माथे और नाक पर टांके लगे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें 10 दिन आराम करने की सलाह दी है। सोमवार सुबह देखा गया कि मुख्यमंत्री ममता सिर पर पट्टी बांधकर घटनास्थल पर पहुंचीं। वह कार से उतरीं और संकरी गली से होते हुए घटनास्थल तक पैदल चलकर गईं। कोलकाता दक्षिण मध्य की सांसद माला रॉय भी गार्डनरिच गईं। कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल भी साथ थे।
घटनास्थल का दौरा करने के बाद ममता ने कहा, ”यह बहुत घना इलाका है। मंत्री पूरी रात यहीं रहे। कुछ प्रमोटर अवैध रूप से मकान बनाते हैं। इससे पहले यह सोचना जरूरी है कि आसपास जो लोग हैं, उन्हें नुकसान न हो। सुना है, यह बहुमंजिला इमारत प्रशासन की अनुमति से नहीं बनी है। अभी रमज़ान का महीना चल रहा है। हर कोई उपवास कर रहा है।इलाके के लोग पूरी रात बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन दल, पुलिस, पार्षदों ने रात भर काम किया।” मुख्यमंत्री ममता ने कहा, ”हम हैरान हैं। दो लोगों की मौत हो चुकी है। पांच-छह लोग अभी भी फंसे हुए हैं। एक व्यक्ति का पैर फंस गया है, लेकिन वह जीवित है।”

 

Visited 91 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर