World NGO Day 2024: विश्व एनजीओ दिवस आज, जानें इस दिन का इतिहास, थीम और महत्व

शेयर करे

नई दिल्ली : हर साल 27 फरवरी को विश्व एनजीओ दिवस मनाया जाता है। दुनिया भर में गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के अमूल्य योगदान को पहचानने और सराहना करने के लिए इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई। विश्व एनजीओ दिवस की मनाने की पहल पहली बार 2010 में बाल्टिक सी एनजीओ फोरम द्वारा प्रस्तावित की गई थी। शुरुआत में, यह केवल फोरम में भाग लेने वाले देशों में मनाया जाता था। हालांकि, 2014 में संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ जैसे संगठनों के समर्थन से, इस दिन को वैश्विक मान्यता मिली और अब यह छह महाद्वीपों के 89 से अधिक देशों में मनाया जाता है।
क्या है इस साल की थीम?
विश्व एनजीओ दिवस मनाने के लिए हर साल एक थीम तय की जाती है। 2024 की थीम “Building a Sustainable Future: The Role of NGOs in Achieving the Sustainable Development Goals ( एक सतत भविष्य का निर्माण: सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने में एनजीओ की भूमिका” पर केंद्रित है)।
विश्व एनजीओ दिवस का महत्व
विश्व एनजीओ दिवस का काफी महत्व है। यह वैश्विक चुनौतियों से निपटने और समाज में सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देने में गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) की महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, पर्यावरणीय स्थिरता, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और बहुत कुछ को आगे बढ़ाने में गैर सरकारी संगठनों के अथक प्रयासों को पहचानने और सराहना करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।
एनजीओ क्या होता है?
एनजीओ एक गैर सरकारी संगठन होता है। यह एक ऐसा संगठन है, जो गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की मदद करता है। एनजीओ एक गैर लाभ संगठन भी होता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को एनजीओ के प्रति जरूरतमंदों की जागरूकता बढ़ाना है।

 

Visited 32 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर