मानसून कब देगा दस्तक? आईएमडी ने जारी किया बड़ा अपडेट- बताई ये तारीख

कोलकाता : मानसून का इंतजार पूरा देश कर रहा है। वजह है पूरे देश में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को बताया कि इस बार मानसून देरी से आ सकता है। ये देरी ज्यादा दिनों की नहीं होगी।आईएमडी के मुताबिक केरल के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत लगभग चार जून तक होने सकती है। बताते चलें कि मानसून की चाल अगर सही रहती है तो यह 1 जून तक केरल में दस्तक दे देता है, लेकिन इस साल केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत में थोड़ी देरी होने की संभावना है। केरल में मानसून की शुरुआत कुछ दिनों की देरी के साथ 4 जून को हो सकती है।

2023 दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सीजन के लिए टर्क्ली संभाव्यता वर्षा पूर्वानुमान (भारत मौसम विज्ञान विभाग) पिछले साल की बात करें तो मानसून ने 29 मई, 2021 में 3 जून और 2020 में 1 जून को केरल में दस्तक दी थी। आईएमडी ने पिछले महीने कहा था कि अल नीनो की स्थिति के बावजूद भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि अगर 2015 को छोड़ दें तो आईएमडी का मानसून को लेकर पूर्वानुमान पिछले 18 साल के दौरान सही साबित हुआ है।

वर्षा आधारित कृषि भारत के कृषि परिदृश्य का एक महत्वपूर्ण घटक है, जिसमें शुद्ध कृषि क्षेत्र का 52 प्रतिशत इस पद्धति पर निर्भर है। यह देश के कुल खाद्य उत्पादन का लगभग 40 प्रतिशत है, जो इसे भारत की खाद्य सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
मानसून से जुड़ी जरूरी बातें…
– मानूसन और मौसम के दौरान देश में कुल बारिश के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है।
– केरल में मानसून के जल्दी या देरी से पहुंचने का मतलब यह नहीं है देश के अन्य हिस्सों में पहले बारिश नहीं हो सकती।
– माना जा रहा है कि मानसून में देरी का कारण चक्रवात मोचा है।
– भारतीय उपमहाद्वीप में अपर्याप्त ताप के कारण ऐसा हो सकता है और मानसून की प्रगति विभिन्न कारणों पर निर्भर करती है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

विद्यासागर सेतु पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

रेल‌िंग पर युवक को लटकता देख पुलिस ने बचायी जान सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : महानगर के विद्यासागर सेतु की रेलिंग से लटककर एक युवक ने आत्महत्या की आगे पढ़ें »

ट्रेन हादसे में मृतकों को दी गई नम आंखों से श्रद्धांजलि

कोलकाता : ओडिशा के बालासोर  में  हुए भीषण रेल दुर्घटना में मारे गए लोगो के आत्मा की शांति के लिए आज उत्तर कोलकाता जिला भाजपा आगे पढ़ें »

ऊपर