थाईलैंड नहीं इस देश में सबसे कम खर्चे में घूम आइए, यहां भारतीय रुपए है मजबूत

शेयर करे

कोलकाता: जब बात घूमने की आती है तो कई बार लोग अपने देश के अलावा विदेश घूमना भी पसंद करते हैं लेकिन पासपोर्ट-वीजा के चक्कर की वजह से उन्हें अपना प्लान बदलना पड़ता है। इसके अलावा टिकट के साथ-साथ रहने-खाने का खर्च जब लाखों में होता हुआ दिखता है, तो अक्सर लोग अपने प्लान कैंसिल कर देते हैं। अब आपको ऐसा करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताएंगे, जहां घूमना बेहद आसान है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां भारतीय एक रुपए की कीमत जानकर आप चौंक जाएंगे। ये वह देश है जहां भारत के एक रुपए की कीमत 291 है। आपको बताते हैं ये कौन सा ऐसा देश है और यहां कैसे आप बेहद कम खर्चे में आसानी से घूम-फिर सकते हैं।

इस देश का नाम है वियतनाम। यहां एक भारतीय रुपए की कीमत 291 वियतनामी डोंग्स हैं। वियतनाम बेहद शांत और खूबसूरत देश है, जहां भारतीय टूरिस्ट बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। ये भारतीयों का सबसे पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन रहा है। आप आसानी से यहां एक लाख के अंदर-अंदर घूमकर आ सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप कहां-कहां घूमने जा सकते हैं।

हनोई

अगर आप वियतनाम घूमने जा रहे हैं, तो हनोई जरूर जाएं। वियतनाम की राजधानी हनोई दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है। यहां की इमारतें, सुनहरे पैगोडा, म्यूजियम और ट्रेडिशनल मार्केट आपको काफी पसंद आएंगे। इसके साथ ही, आप बिना किसी झिझक के खरीदारी भी कर सकते हैं।

हा गियांग

हा गियांग की खूबसूरती को बयां करना मुश्किल है। ये वियतनाम के सबसे खूबसूरत शहरों में गिना जाता है। यहां मौजूद पहाड़ और साफ सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। जो भी वियतनाम घूमने आता है, इस जगह पर घूमना नहीं भूलता है। पहाड़ों पर मौजूद सुंदर धान के खेत इस जगह को और ज्यादा शानदार बना देते हैं।

होई एन

होई एन एशिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है। इसे पीसफुल मीटिंग प्लेस के तौर पर भी जाना जाता है। जो लोग नेचर के करीब रहना पसंद करते हैं, उन्हें होई एन शहर जाना चाहिए। ये शहरी भीड़-भाड़ से अलग शहर है।

किस तरह पहुंचेंगे यहां ?

यहां आपको फ्लाइट के लिए टिकट बुक करनी होगी। यहां की एयर टिकट भी काफी सस्ती है। एक तरफ की टिकट का का खर्च 13 से 15 हजार रुपए के आसपास आ सकता है। वियतनाम के लिए दिल्ली, मुंबई और कोलकाता तमाम जगहों से फ्लाइट सेवा है।

Visited 85 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर