शुक्रवार को इस तरह करें मां लक्ष्मी की पूजा, पैसों की समस्या होने लगेगी दूर | Sanmarg

शुक्रवार को इस तरह करें मां लक्ष्मी की पूजा, पैसों की समस्या होने लगेगी दूर

नई दिल्ली:  मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शुक्रवार का दिन खास होता है। इस दिन माता लक्ष्मी को खुश करने के लिए कुछ खास उपाय करना शुभ माना जाता है। जो लोग कुछ आर्थिक दिक्कतों के शिकार हैं या फिर जिनकी वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है उन्हें तो शुक्रवार के दिन इस उपाय को करना चाहिए। दरअसल, ये उपाय आपकी आर्थिक स्थिति को ठीक करने और आपके वित्तीय घाटों को कम करने में मददगार हो सकती है। आपको बताते हैं कि शुक्रवार के दिन धन प्राप्ती उपायों के लिए क्या करना चाहिए।

शुक्रवार को पूजा करते समय दें ध्यान

1. एकाक्षी नारियल से करें लक्ष्मी की पूजा

मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल बहुत प्रिय है। इसलिए धन की देवी को शुक्रवार के दिन एकाक्षी नारियल चढ़ाने से वो खुश हो जाती हैं। साथ ही इस उपाय को करने से मन चाहा फल मिलता है। शुक्रवार के दिन लक्ष्मी प्राप्ति के लिए एकाक्षी नारियल का उपाय कर सकते हैं।

2. शुक्रवार की शाम पाठ करें अष्टलक्ष्मी स्तोत्र

शुक्रवार की शाम को आपको अष्टलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। ये बेहद ही जादुई स्तोत्र कहा जाता है जिसका पाठ करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इससे जीवन में पैसों से जुड़ी समस्या भी दूर होती है। अष्ट लक्ष्मी स्तोत्र का प्रतिदन पाठ करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है।

3. श्रीयंत्र की पूजा करें

शुक्रवार की मध्यरात्रि श्रीयंत्र की पूजा करने से माता लक्ष्मी कृपा करती हैं। इस दौरान घी के 8 दीप जलाएं, गुलाब सुगंध वाली धूपबत्ती जलाएं और मखाने की खीर का भोग लगाएं। साथ ही कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और मां लक्ष्मी को गुलाबी रंग के फूल जरूर चढ़ाएं। श्रीयंत्र की पूजा करें और शुक्रवार को इन उपायों को जरूर करें।

Visited 108 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर