National Science Day 2024: आज के दिन क्यों मनाया जाता है नेशनल साइंस डे? जानें यहां

शेयर करे

नई दिल्ली: आज नेशनल साइंस डे है। हर आज के दिन ही देश के महान वैज्ञानिक CV रमन ने प्रकाश की फोटोन थ्योरी से जुड़ी एक अहम खोज की थी, जिसका पूरी दुनिया ने लोहा माना। इसे ‘रमन इफेक्‍ट’ के नाम से जाना जाता है। इस खोज के लिए CV रमन को नोबेल पुरस्‍कार से भी सम्‍मानित किया गया था। साथ ही इस खोज की याद में साल 1987 में 28 फरवरी को हर साल नेशनल साइंस डे मनाए जाने का फैसला किया गया। तब से हर साल इस दिन को राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। नेशनल साइंस डे के मौके पर आपको बताते हैं भारत के प्रसिद्ध साइंस म्‍यूजियम के बारे में, अगर आपके बच्‍चों की साइंस में रुचि है तो आप उन्‍हें यहां की सैर करवा सकते हैं।

 

National Science Centre दिल्‍ली में हैं। यहां बच्‍चों के देखने के लिए हैरिटेज और डायनासोर गैलरी, इन्‍फॉर्मेशन रिवॉल्यूशन गैलरी, ह्यूमन बायोलॉजी गैलरी, फन साइंस लाइब्रेरी, प्री- हिस्टोरिक गैलरी, जैसी तमाम चीजें हैं। इसके अलावा बच्‍चों को आकर्षित करने के लिए 3 डी शो, मैज ऑफ मिरर्स, विशालकाय डायनासोर की बोलने वाली आकृतियां वगैरह भी हैं। बच्‍चे यहां जाकर काफी फन कर सकते हैं।

 

साइंस सिटी

साइंस सिटी कोलकाता में है। यह अब तक भारत का एकमात्र म्यूजियम है जहां कोरोनो वायरस के लिए एक समर्पित गैलरी पहले ही सेटअप की जा चुकी है। यहां भी बच्‍चों को आकर काफी अच्‍छा लगेगा और उन्‍हें काफी कुछ देखने और समझने का मौका मिलेगा।

 

क्या होता है रमन इफेक्ट 

रमन इफेक्ट में गैसों, तरल पदार्थों या ठोस पदार्थों के अणुओं द्वारा प्रकाश का प्रकीर्णन(Scattering of light) शामिल होता है। सरल शब्दों में यह प्रकाश की तरंगदैर्ध्य में परिवर्तन है जो प्रकाश की किरणों के अणुओं द्वारा विक्षेपित होने के कारण होता है।

 

Visited 96 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर