Friday Mantra : आज लक्ष्मी जी की पूजा का जानें महत्व और शुक्रवार के उपाय

शेयर करे

कोलकाता : शास्त्रों में पूजा के लिए शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से वो शीघ्र प्रसन्न होती हैं। सुखी जीवन, तरक्की और सुख-समृद्धि के लिए शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी की पूजा घर पर जरूर करें।

मां लक्ष्मी को धन-वैभव की देवी कहा जाता है। मान्यता है कि जिस घर पर उनकी पूजा होती है, वहां सुखों का अभाव नहीं रहता और आर्थिक परेशानियों का भी सामना नहीं करना पड़ता है। वहीं शुक्रवार के दिन कुछ विशेष उपायों को करने से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा सदैव बनी रहती है। जानते हैं शुक्रवार की पूजा विधि और उपायों के बारे में।

शुक्रवार मां लक्ष्मी पूजन विधि

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करें और इसके बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनें। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इसके बाद पूजा की तैयारी करें। पूजा के लिए एक चौकी तैयार करें और इस पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर मां लक्ष्मी की फोटो या मूर्ति स्थापित करें। अब मां लक्ष्मी को लाल रंग का तिलक लगाकर फूल, रोली, लाल बिंदी, चुनरी, चूड़ी आदि श्रृगांर का सामान अर्पित करें। इसके बाद मिष्ठान या खीर का भोग लगाएं। फिर धूप-दीप दिखाकर मां लक्ष्मी की आरती करें। अगर आप शुक्रवार के दिन व्रत रख रहे हैं तो व्रत कथा जरूर पढ़ें।

शुक्रवार के उपाय
शुक्रवार के दिन सफेद रंग की वस्तुओं का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। शुक्रवार की पूजा में मां लक्ष्मी को सुहाग से जुड़े सामान जरूर अर्पित करें। इससे भी मां प्रसन्न होती हैं। शुक्रवार के दिन यदि आप काली चींटियों को चीनी खिलाते हैं तो इससे आर्थिक समस्या दूर होती है और धन आवक में वृद्धि होती है। यदि पैसा ठहरता नहीं और हमेशा पैसों की तंगी बनी रहती है तो इसके लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के चरणों में कमल का फूल, मखाना और बताशे अर्पित करें। शुक्रवार के दिन घर की अच्छे से साफ-सफाई करें और पूरे घर पर गंगाजल का छिड़काव करें। संध्या में घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। इससे सकारात्मकता बढ़ती है और घर पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

 

Visited 91 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर