![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_webp,q_lossy,ret_img/https://sanmarg.in/wp-content/uploads/2024/02/rituraj_singh_death.webp)
नई दिल्ली: टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह अब हमारे बीच नहीं है। 19 फरवरी की रात को कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। एक्टर ने कई टीवी शोज में अपने दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है।
दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऋतुराज सिंह का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है। उन्होंने 59 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। जानकारी के मुताबिक कुछ समय से वह अग्नाशय संबंधित समस्याओं से भी जूझ रहे थे। उनके अचानक निधन से परिवार वालों के साथ-साथ फैन्स को भी गहरा झटका लगा है।
अस्पताल में चल रहा था इलाज
ऋतुराज सिंह कुछ समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। 19 फरवरी की रात को उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। लोगों और करीबियों ने उनके निधन पर शोक जताया है। इस खबर की पुष्टि की उनके दोस्त अमित बहल ने की है। ऋतुराज ने आखिरी एक्टिंग अनुपमा सीरियल में करते हुए नजर आए थे। इससे पहले वह ‘अपनी बात’, ‘ज्योति’, ‘हिटलर दीदी’, ‘शपथ’, ‘वॉरियर हाई’, ‘आहट’, ‘अदालत’, ‘दीया और बाती’ जैसे तमाम शोज में दिख चुके थे। वह स्टारप्लस के शो पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता में भी नजर आ चुके हैं।