मुंबईः इंडस्ट्री को लेकर अक्सर बातें करने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने एक बार फिर विवादस्पद बयान दिया है। इस बार उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन पर निशाना साधा है। जो कि ओछा तो है ही साथ ही उनकी सोच को भी दर्शाता है। केआरके ने कृति सेनन को पनौती कहा। ये सुनने के बाद तो फैंस ने केआरके को खरी खरी सुनाया। बता दें कृति सेनन और कार्तिक आर्यन की शहजादा बीते शुक्रवार को रिलीज हुई है जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुस्त परफॉर्म करती नजर आ रही है। हाल में ही केआरके ने कृति सेनन को पनौती बताया। उन्होंने कहा कि वह जिस फिल्म में होती उसे ही खा जाती है। उन्होंने ये बात कृति सेनन के लिए शहजादा के बॉक्स ऑफिस नंबर्स के लिए कहे। हालांकि केआरके की बात से फैंस एकदम असहमत नजर आए। उन्होंने केआरके को आईना दिखा दिया।
कृति सेनन को केआरके ने पनौती बताया केआरके ने ट्विटर पर एक पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस कृति सेनन बॉलीवुड की एक बड़ी पनौती एक्ट्रेस हैं। जिस फिल्म आती हैं ले डूबती है। भेड़िया जैसी फिल्म को भी खा गई थी। इस ट्वीट पर कुछ लोगों ने केआरके को सुना दिया। एक यूजर ने लिखा आप ही पनौती हो जिस फिल्म के बारे में कुछ कहते हो तो वही डूब जाती है।